CM सुक्खू ने विक्रमादित्य-प्रतिभा सिंह के साथ डाली “नाटी” : लोकसभा चुनाव से पहले एकजुटता का प्रदर्शन

by
CM सुक्खू ने कहा, चारों सीटों पर नए जिताऊ लोगों को दिया जाएगा टिकट
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में होली धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली के मौके पर एकजुटता का संदेश दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर पहुंचे और होली के रंग में रंगे दिखे। मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य, प्रतिभा संग नाटी भी डाली।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि आने वाला समय प्यार, समृद्धि का होगा। उनका लक्ष्य 2026 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर व 2032 तक देश का सबसे अमीर राज्य बनाने का है।
वहीं लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की चर्चा हो गई है। चारों सीटों पर नए जिताऊ लोगों को टिकट दिया जाएगा, जल्द ही टिकट की घोषणा भी की जाएगी।
वही इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी होली के पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाला समय प्रदेश के लिए सुक्खू समृद्धि तरक्की लेकर आए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वाल्मीकि सभा ने निकाली शोभा यात्रा, सीपीएस किशोरी लाल ने की शिरकत

कांगड़ा 27 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल शुक्रवार को वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा आयोजित बाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। यहां पहुंचने पर सीपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाकी गारंटियों की तरह सरकार ओपीएस के वादे से पीछे हट रही है : जयराम ठाकुर 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यूपीएस के लिए रास्ते तलाशने के दिए निर्देश , कांग्रेस की एक-एक गारंटियों से पीछे हट रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक के गोलियां मारी : गंभीर घायल, पीजीआई रेफर,

होशियारपुर : होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर काम से घर वापिस जाते समय  युवक पर गोलियां मार दी गई है। जिसमे उक्त युवक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के 16 युवाओं को मुफत ट्रेनिंग के लिए हिमाचल सरकार ने पौंग डैम पर भेजा

ऊना : हिमाचल सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के 16 युवाओं को मुफत ट्रेनिंग के लिए पौंग डैम पर भेजा जिन्हे वहां पर मुफत प्रोडक्शन किट, आने जाने का खर्चा व...
Translate »
error: Content is protected !!