DAP पर मिला आश्वासन : पंजाब के कृषि मंत्री की माझा किसान संघर्ष समिति के साथ बैठक, 4 टीमों का गठन

by

पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य में कृषि और किसानों को भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही एक बार फिर से पंजाब की मान सरकार ने प्रदेश के किसानों के हित के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

पंजाब सरकार ने किसानों को खाद के साथ बाकी अलग-अलग तरह के प्रॉडक्ट बेचने वालों के खिलाफ सख्त कर्रवाई करने का फैसला किया है। इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से 4 टीमों का गठन किया। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी है।

बैठक में चार टीमों का गठन :  कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अपने दफ्तर में माझा किसान संघर्ष समिति के साथ एक बैठक की। इस बैठक में समिति ने बताया कि किसानों को खाद बेचने वाले सेलर जबरन उन्हें खाद के साथ कृषि से जुड़े बाकी के प्रॉडक्ट बेचने की कोशिश करते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पंजाब कृषि और किसान कल्याण विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चार टीमों का गठन किया। इन टीमों की निगरानी जॉइन्ट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी करेंगे। खुद कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इन टीमों के गठन का निर्देश दिया है।

DAP को लेकर दिया आश्वासन :  इस बैठक में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने समिति के प्रधान बलविंदर सिंह के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पंजाब के पास आने वाले रबी सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में DAP, NPK और SSP मौजूद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पंजाब को भरपूर मात्रा में DAP और बाकी फॉस्फेटिक खाद मिल रहे हैं।

किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं :  वहीं मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसानों को जबरन खाद के साथ बाकी सामान बेचने के मामले पर कहा कि पंजाब की मान सरकार किसानों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसानों को खाद के साथ किसी और तरह के प्रोडक्ट खरीदने के लिए मजबूर करता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने गन्ने की कीमते बढ़ाने वाली मांग पर कहा कि पंजाब ने 27 सितंबर को राज्य गन्ना नियंत्रण बोर्ड के साथ बैठक करने वाली है। इस बैठक में सभी मिलें निर्धारित समय पर पीड़ाई शुरू करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बटाला की सहकारी चीनी मिल की क्षमता 1500 पीडाई प्रति दिन (TCD) से बढ़ाकर 3500 टन TCD कर दी गई है।

पंजाब सरकार की प्लानिंग :   इस बैठक में कृषि विभाग के विशेष मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने बताया कि पंजाब में करीब 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई होने की उम्मीद है। इसके लिए करीब 5.50 लाख मीट्रिक टन डाइअमोनियम फॉस्फेट (DPA) खाद की जरूरत होगी। वहीं पिछले महीने ही आने वाले रबी सीजन के लिए पंजाब के किसानों की खाद की जरुरत के हिसाब से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री के साथ बैठक की गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण हेतू आवेदन 7 सितम्बर तक आमंत्रित

ऊना, 28 अगस्त – पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सिलाई व कढ़ाई, पोशाक आभूषण उद्यमी, जूट बैग बनाने व मुलायम खिलौने बनाने के लिए प्रशिक्षण 11 सितम्बर से आरंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बार-बार सत्ता मिलने से बढ़ता है अहंकार, इसलिए सत्ता बदलने की परंपरा रहनी चाहिए जारी- प्रियंका गांधी

कांगड़(हरोली) कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा डबल इंजन, डबल इंजन बोलकर रिपीट को गिड़गिडा रही है, लेकिन 5 साल तक भाजपा ने इंजन में तेल ही नहीं डाला। जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावी शासन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी पहल पर कार्यशाला आयोजित : कर्मचारियों का प्रभावी प्रशासन के लिए डिजिटल पहल के कार्यान्वयन – अजय कुमार यादव

सोलन : डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग तथा ज़िला प्रशासन सोलन के संयुक्त तत्वावधान में आज सोलन में ‘प्रभावी शासन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी पहल’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेसहारा बच्चों के लिए आशा की किरण मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वा और जाडला में विशेष प्रचार अभियान

सोलन :  सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आज से सोलन ज़िला के पंाचों विधानसभा क्षेत्र में लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!