DC अपूर्व देवगन ने भी किया रक्तदान : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन

by
एएम नाथ। मंडी/नेरचौक 08 मई ।   जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, मण्डी द्वारा आज उप-मंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय बल्ह स्थित नेरचौक परिसर में जिला स्तरीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मण्डी अपूर्व देवगन ने किया।
May be an image of 3 people, hospital and text
रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डुनॉट की जयंती के उपलक्ष्य पर जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इस दिवस का थीम “मानवता के पक्ष में” है, जिसका उद्देश्य हमारे चारों ओर दयालुता के कृत्यों को प्रोत्साहित करने और उनके वैश्विक प्रभाव को उजागर करने पर बल देना है।
इस आयोजन को सफल बनाने में हिम समाज सेवा समिति नेरचौक ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
उपायुक्त ने भी किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में उपायुक्त मण्डी अपूर्व देवगन ने भी रक्तदान किया। शिविर में उपायुक्त समेत कुल 43 स्वयंसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जो मानवता के इस पुनीत कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन किया और कहा कि रक्त हमारे शरीर के वजन का लगभग 7 प्रतिशत होता है। रक्त दान जीवन का उपहार है। मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है और रक्त का कृत्रिम निर्माण नहीं किया जा सकता है। यह केवल उदार रक्त दाताओं से ही प्राप्त हो सकता है। समाज और मानवता को बचाने के लिए हम सभी को इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सभी दाताओं को रक्तदान करने तथा अपने साथी भाइयों की मदद करने के लिए उठाए गए नेक कदम के लिए धन्यवाद दिया।
May be an image of 8 people, dais and text that says "सेवाीधर्मई। धर्मई सेवा HIM SAMAJ SEWA SAMITI Head Vill. Syanh, P.O. Lobara, Tehsil Balh, Distt Mandi (H.P.) 175027 20230 grail com Email: Weaate: JOIHU S 森 議 1 HIM SAMAJ SEWA SAMITI सेवा सेवा 오타미민 सेवा 자원 धम रेवा Donate Blood, Save Life सेवा ह्ी महै। धर्म 향 धर्पमई थर्महै। है| सेवा 1 सेवा धर्म दिक सेव धर्म परम। थम सेवा धर्मह। घर्म है| ኤር። सेवा धर्म है।"
उन्होंने आमजन से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान में भाग लें और आज के शिविर में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं का भी आभार जताया।
उन्होंने आमजन से अनुरोध किया गया कि समय-समय पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ कर भाग लें और रेडक्रॉस के मानवसेवा के अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उप-मंडलाधिकारी (नागरिक), बल्ह स्मृतिका नेगी, रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ० पी० भाटिया सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प के तहत मिल रहा वित्तीय प्रोत्साहन ,स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को बेहतर सुविधाएं करवाएं उपलब्ध: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन धर्मशाला, 19 जुलाई। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और कार्यों को प्राथमिकता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

बेटी है अनमोल तथा शगुन योजना के लाभार्थियों को वितरित किए चेक, पोषण माह पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरोटा बगबां में आयोजित एएम नाथ।  धर्मशाला 28 सितंबर, नगरोटा। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

700 नए होमगार्ड कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू : सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू

 एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के बल्देयान में राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन समारोह की अध्यक्षता की। 14 से 20 अप्रैल, 2025 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)-हिमाचल प्रदेश के सहयोग से हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा विकसित राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर आज यहां एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!