DC कोमल मित्तल ने भंगी चोअ, महिंगरोवाल चोअ व नसराला का किया दौरा : जिला वासियों को दरिया, नहर, चोअ व नीचले स्थानों से दूर रहने की अपील की

by

प्रशासकीय टीमों को पूरे मुस्तैदी से संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कार्यवाही के लिए तैनात रहने के दिए निर्देश, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार, नगर निगम, नगर परिषदों व पंचायत विभाग को कार्रवाई तेज करने की दी हिदायत
होशियारपुर, 09 जुलाई:
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते जिले के अलग-अलग इलाकों में जमीनी हालात जानने के लिए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया व संबंधित विभागों को संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने भंगी चोअ, महिंगरोवाल चोअ व नसराला का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मौसम की खराबी के कारण जान-माल का नुकसान न हो, इसके लिए जिला व तहसील स्तर पर टीमें पहले से ही तैनात है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से दिन-रात कार्य किया जा रहा है ताकि इस प्राकृतिक आपदा से निपटा जा सके। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे दरिया, नहर, चोअ व नीचले इलाकों में जाने से गुरेज करें क्योंकि डैमों का पानी कभी भी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने नगर निगम, नगर परिषदों व पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने के साथ-साथ संकट या बचाव संबंधी आने वाले फोन का तुरंत जवाब देकर जरुरी कार्यवाही यकीनी बनाएं।
डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को नाजुक प्वाइंटों पर ध्यान केंद्रित कर तुरंत कार्यवाही यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में जिला वासियों को प्रशासन से बहुत उम्मीद है, इस लिए हम सभी को मुश्किल की इस घड़ी में उनकी समस्याओं के हल के लिए पूरा ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने एस.डी.एम्ज को नीचले इलाकों की पहचान करने व जरुरी सेवाओं को यकीनी बनाने के लिए पावर स्टेशनों व अन्य ऐसी आपातकालीन सेवा क्षेत्रों को पहल के आधार पर पानी से मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के समूह अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने मोबाइल 24 घंटे अपने मोबाइल ऑन रखें व पूरी लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लंगर लगाने के लिए संगत रवाना : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर की और से माता चिंतपूर्णी के दुआर

गढ़शंकर :  माता के पावन नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में गांव अलोह...
article-image
पंजाब

दो किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले जिले के लाभार्थियों के फार्म भरवा कर वैरीफिकेशन यकीनी बनाए पावर कार्पोरेशन: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पावर कार्पोरेशन अधिकारियों को सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा को जिले में सुचारु ढंग से लागू करवाने के दिए निर्देश कहा जिले के 34576 लाभार्थियों के करीब 21...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गले में तख्ती, हाथ में बरछा : पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल इस तरह काट रहे सजा

अमृतसर :  पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल व शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान कैबिनेट में मंत्री रहे नेता मंगलवार को अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए श्री दरबार...
article-image
पंजाब

होशियारपुर से लाया जा रहा था आरोपी : सीआईए स्टाफ की हिरासत में बदमाश की तबीयत खराब होने पर मौत, आरोपी पर कई मामले थे दर्ज

गुरदासपुर : गुरदासपुर सीआईए स्टाफ की हिरासत में एक बदमाश बलकार सिंह की मौत हो गई है। आरोपी जम्मू कश्मीर से भागकर अपने यहां रिश्तेदार के घर पर छिपा था। पुलिस होशियारपुर से गुरदास...
Translate »
error: Content is protected !!