DC ने ऑपरेशन सिंदूर में घायल वीर जवान व्यास देव से की मुलाकात

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जून। उपायुक्त ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश सेवा करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए हरोली क्षेत्र के बाथू निवासी सब इंस्पेक्टर व्यास देव से उनके निवास पर व्यक्तिगत रूप से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सब इंस्पेक्टर व्यास देव और उनकी पत्नी परमजीत कौर को सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।
डीसी जतिन लाल ने कहा कि सब इंस्पेक्टर व्यास देव की वीरता, समर्पण और अनुकरणीय कर्तव्य भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा में लगे ऐसे जांबाज सपूतों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सब इंस्पेक्टर व्यास देव और उनके परिवार को हरसंभव मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि सब इंस्पेक्टर व्यास देव ने 9 मई 2025 को सीमा पार से हुई गोलीबारी के दौरान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपना बायां पैर गंवाया। उनके इस असाधारण बलिदान और साहसिक कार्य के लिए जिला प्रशासन ऊना उन्हें नमन करता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4,967 श्रमिकों को 20.61 करोड़ की सहायता, डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर जोर: नरदेव सिंह कंवर

शिमला। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को श्रमिक कल्याण योजनाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों की गाड़ियों के शीशे तोड़े जा रहे के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आए साहमने : हिमाचल प्रदेश की छवि को सोशल मीडिया पर कुछ कर रहे लोग खराब

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में बाहरी राज्यों की गाड़ियों के शीशे तोड़े जा रहे के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने बुधवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में गाड़ी से पकड़ा एक लाख से अधिक कैश, चुनावी निगरानी टीम ने : पूरी तरह मुस्तैद निगरानी और सुरक्षा में तैनात कर्मचारी: एसडीएम राकेश शर्मा 

देहरा / तलवाड़ा  : देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर सकरी चैक पोस्ट पर फ्लाइंग स्क्वाड की एक टीम ने एक गाड़ी से 1 लाख 37 हजार 220 रूपये कैश बरामद किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!