DC ने टाहलीवाल में तेल टैंकर दुर्घटना स्थल का किया दौरा – नुकसान का लिया जायजा, प्रभावितों को दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

by
रविवार को तेल से भरा टैंकर पलटने से पेश आया था खौफनाक हादसा
ऊना, 8 अप्रैल – उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में तेल से भरा टैंकर पलटने के हादसे में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सोमवार को दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रभावितों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता अनुरूप सुधारात्मक कदम उठा जा सकें जिससे आगे इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
इस दौरान एसडीएम हरोली राजीव कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उनके साथ रहे।
गौरतलब है कि रविवार को टाहलीवाल चौक में तेल से भरा एक टैंकर सड़क में पलटने से उसमें भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई , जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं आग की चपेट में आने से करीब 15 दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।
उपायुक्त ने कहा कि दुर्घटना प्रभावितों को नियमों के अनुसार फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग को उनकी अच्छी से अच्छी देखभाल और बेहतर उपचार को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दून के जिला परिषद खेड़ा वार्ड से मोहिनी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने आज बद्दी स्थित जिला परिषद वार्ड खेड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोरोना लौट आया : कोरोना की नई लहर! तेज संक्रमण के साथ सबसे अधिक मौतें; भारत के लिए बड़ी चेतावनी

दुनिया भर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर एशिया में दस्तक दे रहा है। हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है, जिससे स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के लिए नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाएं स्वीकृत: मुख्यमंत्री

आरआईडीएफ के तहत इस वर्ष 5.28 प्रतिशत अधिक प्रावधान,  मुख्यमंत्री ने कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिला के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वार्षिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के विकास को नई रफ्तार देगा मोदी सरकार का बजट :श्रवण चंदेल

बी.बी.एन, 8 फरवरी (तारा) : केंद्र सरकार द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को जिला प्रवक्ता भाजपा श्रवण चंदेल ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूती...
Translate »
error: Content is protected !!