DC ने मदद के इच्छुक जिले के क्लबों को तीन वर्षों की प्रगति रिपोर्ट जमा करवाने के दिए निर्देश :युवक सेवाएं क्लबों की पंजाब सरकार करेगी सहायता: कोमल मित्तल

by

सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग को 16 नवंबर तक क्लब जमा करवाए विस्तृत रिपोर्ट
– जिला स्तरीय कमेटी करेगी क्लबों के कार्यों का मूल्यांकन
होशियारपुर, 06 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से युवक सेवाएं विभाग के साथ एफिलेटिड यूथ क्लबों को प्रोत्साहन के लिए मदद दी जानी है। उन्होंने कहा कि मदद के लिए इच्छुक जिले में विभाग से संबंधित एक्टिव यूथ क्लब अपने तीन वर्षों की प्रगति रिपोर्ट 16 नवंबर तक कार्यालय सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर(इंडोर स्टेडियम, सिविल लाइन्ज) को सौंपे। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय कमेटी इन क्लबों के कार्यों का मूल्यांकन कर आगे की कार्यवाही अमल में लाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर प्रीत कोहली के मोबाइल नंबर 98158-81016 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि युवक सेवाएं क्लबों की ओर से गांव व वार्ड स्तर पर सामाजिक गतिविधियां करवाई जाती है, जिनमें गांव व वार्ड में स्वच्छता अभियान, रक्तदान कैंप, सरकार के अलग-अलग जागरुकता अभियान व रचनात्मक कार्य, खेल गतिविधियां व अलग-अलग तरह के कैंपों में उनकी भागीदारी शामिल है। उन्होंने युवक सेवाएं विभाग से एफिलेटिड यूथ क्लबों को आह्वान किया है कि वे अपने तीन वर्षों की विस्तृत रिपोर्ट जमा करवाएं ताकि सरकार के प्राप्त होने वाली मदद उन्हें जल्द से जल्द मुहैया करवाई जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Asish Teji Honoured by district

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 3 :    Ashish Teji who secured 43rd rank from India in UPSC CAPF exam was felicitated by District Administration Hoshiarpur, Rahul Chaba ADC Hoshiarpur. Ashish Teji belongs to village Kotli Khurd, Dasuya...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में अमृतसर से हथियारों की सप्लाई का खुलासा : ‘डेड लेटर बॉक्स’ तकनीक से हथियार पहुंचाने का आरोप, दो युवतियों की भूमिका की भी जांच

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले की जांच में हथियारों की सप्लाई से जुड़े कथित नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एम.ए. हिस्ट्री के पहले व तीसरे समेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के एम.ए. हिस्ट्री सेमेस्टर पहले और तीसरे के परिणाम शानदार रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.ए....
article-image
पंजाब

107 बच्चों की रजिस्ट्रेशन : 0-6 साल तक के बच्चों का आधार इनरोलमैंट कैंप

पोजेवाल। सामाजिक सुरक्षा व स्त्री तथा बाल विकास विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट पेमैंट बैंक के सहयोग से मंगलवार को कस्बा सड़ोआ के शिव मंदिर में 0-6 साल तक के बच्चों के आधार इनरोलमैंट के...
Translate »
error: Content is protected !!