DC ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड़ रुपए के शैलफ पारित

by
शिमला  – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड़ रुपए के शैलफ पारित किए गए हैं जिससे ग्रामीण अधोसंरचना एवं सामुदायिक कार्यों को बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सेब सीजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र राशि प्रदान की जाएगी जिससे संपर्क मार्गो को बहाल करने के लिए मशीनरी व लेबर लगाई जाएगी ताकि बागवानों को कोई असुविधा न हो।
आदित्य नेगी ने सभी एसडीएम से मॉनसून की वजह से हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा मांगा और उन्हें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के आदेश दिए ताकि सेब सीजन में किसानों के उत्पाद समय पर मार्केट यार्ड तक पहुंच सके।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान ने बैठक का संचालन किया और सभी एसडीएम से सीधा संवाद स्थापित किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, परियोजना अधिकारी कीर्ति चंदेल, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 जनवरी को डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित होगा 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

ऊना, 19 जनवरी – जिला में 25 जनवरी को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला, उपमंडल व बूथ स्तर पर किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पास्सु में स्कूल के नए भवन के लिए डीपीआर तैयार करने के विधायक सुधीर शर्मा ने दिए निर्देश : पास्सु में शीघ्र बनेगा ओबीसी भवन: सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 09 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल पास्सू में नया भवन निर्मित किया जाएगा इस के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई...
हिमाचल प्रदेश

18 प्लस के लिए 14 व 17 जून को होगा टीकाकरण सत्र का आयोजनः सीएमओ

45 से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाने की अंतिम तिथि 19 जून तय ऊना – जिला ऊना में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान एक बार फिर शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

एएम नाथ। चम्बा : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चम्बा द्वारा आयोजित “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का समापन समारोह आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 नवम्बर से 09 नवम्बर, 2025 तक...
Translate »
error: Content is protected !!