DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएसीएस की बैठक आयोजित : जिला चंबा की 60 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य का हुआ अनुमोदन ,

by
एएम नाथ। चम्बा  :  जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना के अंतर्गत प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण के दूसरे चरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला चंबा में कुल 144 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज हैं जिनमें से 42 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज को  केंद्रीय योजना के प्रथम चरण में जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति द्वारा कंप्यूटरीकरण के लिए अनुमोदित किया गया था जिनमें से 33 समितियां को राज्य स्तरीय समिति से स्वीकृतियां प्राप्त हुई थीं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की सभी 33 समितियों का कंप्यूटरीकरण कर दिया गया है तथा इनमें से 20 समितियां ने ऑनलाइन कार्य करना आरंभ कर दिया है जबकि 13 समितियों का ऑनलाइन संबंधी कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को आयोजित बैठक में जिला के विभिन्न उप मंडलों की 60 एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य को अनुमोदित किया गया है तथा राज्य स्तरीय समिति से स्वीकृति के उपरांत इन सभी समितियां के कंप्यूटरीकरण को अमली जामा पहनाया जाएगा। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस बैठक में विकास खंड चंबा की 9, मैहला की 6, सलूनी की 12, भटियात  की 16, भरमौर की 8, तीसा की 6 तथा पांगी की 3 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य को अनुमोदित किया गया है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सहायक महाप्रबंधक हेम राज, एआरसीएस चंबा सुरजीत सिंह तथा समिति के सदस्य जय कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार तथा चुहार सिंह भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उम्र 28 साल की है अभी, 45 साल की सजा न हो…. अमेरिका में गिरफ्तार पंजाबी ट्रक चालक के परिवार की गुहार

चंडीगढ़ : अमेरिका में हाल ही में हुए एक सड़क हादसे ने भारतीय समुदाय के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक चालक जो पंजाब के रहने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती से पानी की समस्या को लेकर मिला अरनियाला का प्रतिनिधिमंडल

ऊना: ऊना जिला की पंचायत लोअर अरनियाला का एक प्रतिनिधिमंडल पानी के स्टोरेज़ टैंक की समस्या को लेकर आज यहां छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम मान के रिश्तेदारों के घर हुई बड़ी चोरी : चोर ले उड़े 20 तोला सोना

संगरूर : पंजाब के सीएम भगवंत मान के रिश्तेदार के घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कैसे वे घर में घुसे और कमरों के...
Translate »
error: Content is protected !!