DC मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आईकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित : राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के लिए 1 जून को मतदान का आग्रह 

by
स्वीप  के तहत बचत भवन में कार्यक्रम  आयोजित
एएम नाथ। चंबा, 13 मई :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम की निरंतरता में आज बचत भवन  में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ज़िला के चुनाव आईकॉन पदमश्री विजय  शर्मा  को शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह  भेंट कर सम्मानित किया।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित  सभी मतदाताओं एवं ज़िला वासियों से 1 जून को मतदान करने का विशेष आग्रह किया।
पदमश्री विजय  शर्मा  ने  कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।  सभी  लोगों को अपना मन पसंद प्रत्याशी और सरकार चुनने का अधिकार है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि लोग अकारण ही  अपने  बहुमूल्य  मत का कई बार प्रयोग नहीं करते हैं।
राष्ट्र के प्रति अपनी   जिम्मेदारियों के निर्वहन को  लेकर उन्होंने सभी ज़िला वासियों से  अपने मतदान के महत्व को समझकर 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में  मतदान  का आग्रह  किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, ज़िला  रोजगार अधिकारी एवं ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप  अरविंद सिंह चौहान ने   मतदान के महत्व और  संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की ।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान  संगीत प्रवक्ता गुलशन पाल द्वारा लिखित एवं स्वरबद्ध चंबयाली गीत वोट पाना असां–हक जमाणा जरूर चबयाली गीत  का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान चंबा के प्रसिद्ध कवि भूपेंद्र जसरोटिया ने
मतदान जागरूकता के लिए चबयाली कविता वोट पाणा- कम छढ़ी करी जाणा  प्रस्तुत की ।
ज़िला में इस बार लोकसभा निर्वाचन के दौरान  मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए  कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मतदान करने की शपथ लेते हुए मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर अपने हस्ताक्षर करके लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सहायक आयुक्त पीपी सिंह , एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश संख्यान सहित काफी संख्या में मतदाता इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को दिया मजबूत आधार : डॉ. हंसराज

बाकियों ने विकास के नाम पर केवल पैसे काटे जनहित को प्राथमिकता देने की जरूरत: डॉ. हंसराज एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर विकास और नेतृत्व को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस आशीष बुटेल ने किया आदर्श महिला मण्डल भवन का उद्घाटन’ विधवा, एकल नारियों को गृह निर्माण को मिलेगी डेढ़ लाख की मदद: बुटेल

ननाहर में ’सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का किया शुभारंभ पालमपुर, 8 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी योजना के तहत गृह निर्माण के लिए डेढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी की बेटी की संपति को लेकर एक शख्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट करने का आरोप : कांग्रेस कार्यकर्ता ने शिमला के छोटा शिमला पुलिस थाने में दी शिकायत, एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

एएम नाथ । शिमला : कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी की संपति को लेकर एक शख्स पर झूठा और भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया है।  इसे लेकर कांग्रेस के एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना की आदिती शारदा ने खोजा एक शुद्र ग्रह, डीसी ने किया सम्मानित

ऊना 1 अक्तूबर – ऊना की 16 वर्षीय आदिती शारदा ने एक शुद्र ग्रह की खोज करके खगोलीय अनुसंधान के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस पर आज उन्हें उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!