DC मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आईकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित : राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के लिए 1 जून को मतदान का आग्रह 

by
स्वीप  के तहत बचत भवन में कार्यक्रम  आयोजित
एएम नाथ। चंबा, 13 मई :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम की निरंतरता में आज बचत भवन  में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ज़िला के चुनाव आईकॉन पदमश्री विजय  शर्मा  को शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह  भेंट कर सम्मानित किया।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित  सभी मतदाताओं एवं ज़िला वासियों से 1 जून को मतदान करने का विशेष आग्रह किया।
पदमश्री विजय  शर्मा  ने  कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।  सभी  लोगों को अपना मन पसंद प्रत्याशी और सरकार चुनने का अधिकार है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि लोग अकारण ही  अपने  बहुमूल्य  मत का कई बार प्रयोग नहीं करते हैं।
राष्ट्र के प्रति अपनी   जिम्मेदारियों के निर्वहन को  लेकर उन्होंने सभी ज़िला वासियों से  अपने मतदान के महत्व को समझकर 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में  मतदान  का आग्रह  किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, ज़िला  रोजगार अधिकारी एवं ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप  अरविंद सिंह चौहान ने   मतदान के महत्व और  संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की ।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान  संगीत प्रवक्ता गुलशन पाल द्वारा लिखित एवं स्वरबद्ध चंबयाली गीत वोट पाना असां–हक जमाणा जरूर चबयाली गीत  का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान चंबा के प्रसिद्ध कवि भूपेंद्र जसरोटिया ने
मतदान जागरूकता के लिए चबयाली कविता वोट पाणा- कम छढ़ी करी जाणा  प्रस्तुत की ।
ज़िला में इस बार लोकसभा निर्वाचन के दौरान  मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए  कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मतदान करने की शपथ लेते हुए मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर अपने हस्ताक्षर करके लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सहायक आयुक्त पीपी सिंह , एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश संख्यान सहित काफी संख्या में मतदाता इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने 71वीं बार रक्तदान कर मनाया जन्मदिन

सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया विधायक का जन्मदिन एएम नाथ। शाहपुर, 12 फरवरी : रैत स्थित लक्ष्मी मैरेज पैलेस में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का जन्मदिन...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत केवल सपना नहीं, राष्ट्रीय प्रतिबद्धता : पठानिया

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में बोले हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, युवाओं को बताया परिवर्तन का आधार..कहा, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में राज्यों की भूमिका अहम केंद्र-राज्य समन्वय से ही बनेगा विकसित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम : बारिश-बर्फबारी को लेकर अलर्ट हुआ जारी

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में लगातार पांच दिनों तक बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है। 25 व 27 जनवरी को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक नवीनतम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुरांह में बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई पर किया जागरूक

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में दी जानकारी एएम नाथ। चम्बा :चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुरांह में बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टॉफ...
Translate »
error: Content is protected !!