DC मुकेश रेपसवाल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अप्राजिता… मैं चबा की कैलेंडर का किया विमोचन

by
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में हम सब का सहयोग जरूरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल
एएम नाथ। चम्बा
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में हम सब का सहयोग जरूरी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लोगो (चित्र) का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें ताकि अभियान के प्रचार में गति आ सके। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अप्राजिता… मैं चम्बा की कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए।
उन्होंने सभी से अपील की कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दें ताकि अभियान को और तेजी मिल सके। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है।बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा सबसे अहम है। बेटियों की सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैलेंडर का शुभारंभ किया गया है। यह कैलेंडर सभी आंगनबाड़ी सेंटर व जिला व ब्लाक के कार्यालय में लगवाया जाएगा, ताकि इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चियों के उत्थान के लिए विभाग द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ व जिला समन्वयक पोषण विकास शर्मा आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 312 ड्राइंग शिक्षकों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान : विद्यार्थियों को जापान के शिक्षण भ्रमण पर किया गया रवाना

शैक्षणिक सत्र के मध्य शिक्षकों की सेवानिवृित्त न करने पर किया जा रहा विचार  पुरानी पेंशन योजना नहीं होगी वापिसः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का “बजट सत्र”

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से विधानसभा शिमला में शुरू होने जा रहा है। इस बाबत राज्यपाल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि, 10 अगस्त को गगरेट व कांगड़ में होंगे कार्यक्रम

ऊना, 6 सितंबरः मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिला ऊना के गगरेट व हरोली विस क्षेत्र में 10 सितंबर को आयोजित किए जा रहे प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में मुख्यतिथि होंगे। मुख्यमंत्री 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव : चंबा के भटियात में 4 स्कूल 48 घंटे के लिए बंद

बैजनाथ । हिमाचल के चंबा स्थित भटियात के सरकारी स्कूल में दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाडी में 10वीं और 11वीं की 2 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई...
Translate »
error: Content is protected !!