DC सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां राजस्व अधिकारियों की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक की आयोजित

by
सोलन :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां राजस्व अधिकारियों की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  मनमोहन शर्मा ने ज़िला के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के राजस्व से सम्बन्धित विभिन्न मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व कार्य के निष्पादन में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से आमजन के साथ सम्पर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्वाद राजस्व सम्बन्धी कार्यों के समयबद्ध निपटारे का कारक बनना चाहिए।
बैठक में अवैध कब्जों, तकसीम, निशानदेही, इंतकाल, दो अथवा तीन बिस्वा भूमि उपलब्ध करवाने के मामलों, धारा 118 से सम्बन्धित मामलों, अवैध खनन सहित अन्य विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई।
बैठक में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा एक प्रस्तुति के माध्यम से राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता उन्नयन के बारे में जानकारी दी गई।
राजस्व अधिकारियों ने बैठक में विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव, ज़िला के समस्त उपमण्डलाधिकारी, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में शिक्षा मंत्री का दौरा पूरी तरह फ्लॉप : जय सिंह

कहा, मंत्री 3 दिनों का दौरा कर जिला को बिना कुछ दिए खाली हाथ लौटे गए भाजपा कार्यकाल में स्वीकृत राशि से बने भवनों का उद्घाटन कर गए शिक्षा मंत्री एएम नाथ। चम्बा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोत में पर्यटन सुविधाओं का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया जायज़ा

जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ज़िला स्तर पर ठोस कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा  :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीबीएन, 22 जून (तारा) : ज़िला उद्योग केंद्र बद्दी तथा निटकॉन लिमिटिड के माध्यम से आज बद्दी में ‘फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उद्योग विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य का बड़ा दावा: शिमला ग्रामीण में सड़कों पर ₹352 करोड़ से अधिक के काम – शिमला ग्रामीण को विकास में नंबर वन बनाने का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए चलौंठी में अभिनंदन समारोह आयोजित एएम नाथ : शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!