DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

by

आपदा प्रबंधन सामग्री का निरीक्षण कर मांग सूची तैयार करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चंबा जिला में विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित प्रबंधन को लेकर उप मंडल स्तर पर उपलब्ध सभी सहायक उपकरणों, संसाधनों एवं आवश्यक सामग्री की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने त्वरित एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन कार्यों के दृष्टिगत उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) को सभी संबंधित हितधारक विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उपलब्ध सहायक उपकरणों तथा आवश्यक सामग्री का निरीक्षण करने एवं मांग सूची तैयार करने को कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि सहायक उपकरणों तथा आवश्यक सामग्री का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित बनाने के लिए इन्हें विभागीय दक्षता के अनुरूप संबंधित उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी तथा अग्निशमन विभाग को उपलब्ध करवाया जाए।
मुकेश रेपसवाल ने कहा कि चूंकि जिला चंबा प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से अति संवेदनशील है, साथ में बरसात के मौसम के दौरान प्राकृतिक आपदाओं की संभावना ज्यादा बनी रहती हैं। ऐसे में सभी उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) के विभागीय वाहनों में फर्स्ट एड किट्स, मेगाफोन, सर्च लाइट इत्यादि भी रखी जानी चाहिए।
बैठक में उपमंडल स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष स्थापित करने को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर, एसडीएम भाटियात, तीसा, डलहौजी ने वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्त वर्ष 2024 25 के दौरान आईटीडीपी के तहत भरमौर में खर्च होंगे 48.2 करोड रुपए – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। चंबा ,2 अगस्त :   जिला चंबा के उप मंडल मुख्यालय भरमौर में एकीकृत जनजाति विकास परियोजना (राज्य योजना मद) के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन वितरण के लिए फेस ऑथेंटिकेशन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचलः गोकुल बुटेल

एएम नाथ। शिमला : जनकल्याण सेवाओं की दक्षता और सुगम पहुंच को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार के डिजिटल तकनीक एवं शासन विभाग (डीडीटीजी) ने सार्वजनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : कुलदीप सिंह पठानिया

अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश मैहला में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम एएम नाथ। चंबा, 27 फरवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज भरमौर विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी में क्यों नहीं पड़ रहे स्टंट, क्यों नहीं मिल रहा सर्जरी का सामान -व्यवस्था परिर्वतन में क्यों ख़राब है प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की सेहत : जयराम ठाकुर

हिमाचल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम...
Translate »
error: Content is protected !!