DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ

by

चंबा, 31अक्टूबर
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर नमन करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने के लिए अथक प्रयास किए थे। इस कारण उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है। देश के लिए उनकी प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया।
उपायुक्त ने सभी को देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने के लिए सत्यनिष्ठा से संकल्प लेने को भी कहा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम अरुण शर्मा, जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों ने खेलकूद, पेंटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया भाग

 एएम नाथ। मंडी, 03 दिसम्बर।  जिला कल्याण विभाग मंडी के सौजन्य से आज पड्डल मैदान में विभिन्न दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों के लिए जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह का विशेष आयोजन किया गया।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आतंकियों ने धर्म पूछकर मारे निर्दोष तो हमने कर्म देखरेख मारे पाकिस्तानी : जयराम ठाकुर

भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सेरी मंच पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कहा, युद्ध खत्म नहीं हुआ, अभी तो आगाज है, कोई भी आतंकी वारदात हुई तो युद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी–पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 17 वर्षीय छात्रा की मौत

एहजू के पास टेम्पो की टक्कर से 11वीं की छात्रा ने तोड़ा दम नरेंद्र भारती। मंडी : मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने शिवरात्रि मेले में पधारे देवी देवताओं से उनका आर्शीवाद लिया

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय।  मंडी, 11 मार्च। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी में पधारे देवी देवताओं से उनका आर्शिवाद लिया। प्रतिभा सिंह मेले...
Translate »
error: Content is protected !!