DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने की जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता

by
कुल्लू 19 फरवरी  :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज बांदरोल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ साथ खेल व अन्य गतिविधियों में शामिल किया जाए , ताकि विद्यार्थियों का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने 11 वीं तथा 12वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए कोंचिंग प्रदान करने की संभावना तलाशने को कहा ताकि विद्यार्थीयों 12 कक्षा के बाद जेईई , नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उन्हें सहायता मिल सके।
बैठक में बताया कि यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों आहार में मिलेट यानी मोटे अनाज को शामिल किया गया। उन्होंने जिला चिकित्सा अधिकारी को स्कूल आहार मेनू को तैयार करने के लिये डाइटीशियन की सेवा प्रदान करने को कहा ताकि बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सके साथ फ़ूड एवं सेफ़्टी अधिकारी को नियमित रूप से खाने की जांच करने के निर्देश दिए।उन्होंने सीएमओ कुल्लू को विद्यार्थियों की नियमित तौर पर स्वास्थ्य जांच करने को कहा।
उपायुक्त ने जलशक्ति विभाग को सुचारु पेयजल आपूर्ति व विधुत विभाग को निर्वाध विधुत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को कहा।जलशक्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा जल भंडारण टैंक व फिल्ट्रेशन टैंक का निर्माण कार्य प्रगति पर है और मार्च माह तक कार्य पूर्ण हो जायेगा। विधुत विभाग के अधिकारी ने बताया की निर्वाध बिजली उपलब्ध करवाने के लिए कई कदम उठाए गए। उन्होंने जेएनवी प्रबंधन को विद्यालय बाउंड्री वाल व व्यास नदी के बहाव से हो रहे भूस्खलन के मामले को केंद्रीय नवोदय विद्यालय समिति से उठाने को कहा । साथ ही जल शक्ति विभाग को स्कूल परिसर के साथ लगती नदी के तटीकरण का मामला एसडीआरएफ को मिटिगेशन के तहत मामला भेजने को कहा।
तोरुल एस रवीश ने बैठक के उपरांत चिकित्सा निरीक्षण रूम, मेस, प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा मेस में सफाई व्यवस्था पर संतोष ब्यक्त किया।उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों से वार्तालाप कर पाठ्यक्रम से सम्बंधित प्रश्न पूछे।
बैठक की कार्यवाही का संचालन प्राचार्य राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में छठी से 12वीं कक्षा तक 538 छात्र व छात्राएं अध्ययनरत है तथा पिछले वर्ष सभी कक्षाओं का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा है उन्होंने बताया कि यहां से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी देश के नामी शिक्षण संस्थानों में दाखिला हासिल कर रहे हैं ।उन्होंने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में सीएमओ,डॉ नागराज पवार, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ,जल शक्ति, लोक निर्माण व विधुत विभाग के अधिकारियों सहित बन्दरोल पंचायत की प्रधान निर्मला ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में बंद का व्यापक असर- 163 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा

चंडीगढ़, 30 दिसंबर । किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। राज्य के ज्यादातर जिलों में किसान टोल प्लाजा व मुख्य मार्गों पर बैठे रहे। रेलवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पर और कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर को

एएम नाथ।  नूरपुर, 5 अक्तूबर :  हिमाचल प्रदेश सरकार के बाल विकास परियोजना अधिकारी (ICDS), नूरपुर के सौजन्य से विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से भेंटकर उपायुक्त ने दिया मिंजर मेले का निमंत्रण

राज्यपाल 23 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ चंबा,19 जुलाई: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला

70 लाख की लागत से निर्मित होगा जजरेड से सनोटी संपर्क मार्ग : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों...
Translate »
error: Content is protected !!