DC जतिन लाल ने बनौडे़ महादेव ऊना में नवाया शीश : बनौडे महादेव कमेटी ने DC ऊना को शिव भगवान का चित्र और चुनरी देकर किया सम्मानित

by
एएम नाथ।  ऊना, 29 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को बनौडे महादेव ऊना में पूजा अर्चना कर शीश नवाया और क्षेत्रवासियों के सुखमय और खुशहाल जीवन की मंगल कामना की। इस मौके पर बनौडे महादेव कमेटी ने उपायुक्त ऊना को शिव भगवान का चित्र और चुनरी देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उपायुक्त ने बनौडे़ महादेव ऊना परिसर में पौधा रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि कहा कि पर्यावरण हमारा सांझा संसाधन है। हम सब लोग इससे जीवन का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी प्रकृति व जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पर्यावरण सरंक्षण में इनका अमूल्य योगदान है। उन्होंनेे कहा अगर हमें जल और गहराते पर्यावरण संकट से निजात पाना है तो पौधरोपण करना अत्यंत जरुरी है।
इस मौके पर पीसीसी हिमाचल के सचिव संजीव सैणी, भूपिंदर ठाकुर, विजय धीमान, परीक्षित ठाकुर सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने ऊना में बिछाई संगठन की नई बिसात, 13 उपाध्यक्ष और 24 महासचिव नियुक्त…दिग्गज नेताओं के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां

रोहित जसवाल।  ऊना: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ऊना की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को एकीकृत कीट प्रबंधन बारे किया प्रशिक्षित : कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से “एकीकृत कीट प्रबंधन” विषय पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुंदरनगर, 10 जनवरी : कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से “एकीकृत कीट प्रबंधन” विषय पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की प्रथम सीढ़ी : किशोरी लाल

*बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न* एएम नाथ। बैजनाथ, 29 नवम्बर : बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेल में बंद विक्रम मजीठिया की बढ़ी सुरक्षा

सतलुज ब्यास टाइमस ब्यूरो । पटियाला : अकाली नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) के निशाने पर है। इस संबंध में खुफिया एजेंसी को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई...
Translate »
error: Content is protected !!