DC तोरुल एस. रवीश ने एफआरए और एफसीए मामलों की समीक्षा की

by
कुल्लू, 15 दिसंबर : उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में बहुद्देशीय भवन में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) एवं वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में लंबित एवं प्रगतिरत मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उनके समयबद्ध, पारदर्शी और नियमसम्मत निस्तारण को सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में उपायुक्त ने एफसीए के अंतर्गत जिले में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए आवश्यक वन स्वीकृतियों की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है तथा नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। वन भूमि से जुड़े मामलों में विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर भी उन्होंने विशेष बल दिया, ताकि अनावश्यक विलंब से बचा जा सके।
उपायुक्त ने लोक निर्माण, जलशक्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत बोर्ड, शिक्षा, युवा सेवा एवं खेल, वन तथा राजस्व विभाग सहित सभी संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफआरए एवं एफसीए से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में एफआरए के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकारों से संबंधित दावों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों के मामलों का त्वरित सत्यापन कर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि वास्तविक हितधारकों को समय पर लाभ मिल सके।
बैठक में वन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ रही भीड़

शाहतलाई : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में उत्तर भारत की प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 3 माह तक चलने वाले चैत्र मास मेले के समापन चरण तक पहुंच गया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी का बड़ा फैसला : जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं की गई खत्म इन

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम समिति की आज हुई बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के संबंध में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर : नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम

एएम नाथ। शाहपुर : उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र (एटीसी) शाहपुर प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के तत्वावधान में कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधवाओं को गृह निर्माण के लिए मिलेगी 4 लाख रुपए की सहायता : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी पात्र महिलाओं को मकान बनाने के लिए 4 लाख रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!