DC ने किया एसडीएम रोहडू व बीडीओ जुब्बल के कार्यालयों का दौरा : अधिकारियों को दिए समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य करने के निर्देश

by
रोहडू :   उपायुक्त शिमला ने आज उप मंडलदंडाधिकारी रोहडू के कार्यालय का दौरा किया और कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाक़ात की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करने और योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये ताकि आम लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके।उन्होंने अधिकारियों को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में प्राप्त जनसमस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने इस संदर्भ में एक्शन टेकन रिपोर्ट 2 हफ़्ते में उपायुक्त कार्यालय भेजने के भी निर्देश दिये। इस दौरान उपमंडल दण्डाधिकारी रोहडू विजय वर्धन सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल के कार्यालय का भी दौरा किया और वहाँ के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाक़ात की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को पंचायत स्तर पर जनहित के कार्य करने के निर्देश दिये ताकि ग्रामीण परिवेश के लोगों को सभी सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त हो सकें।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल कुनिका भी उपस्थित रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस पर मंडी में भव्य समारोह, मंत्री ने फहराया तिरंगा : भुभुजोत टनल से कांगड़ा–कुल्लू दूरी होगी कम, डीपीआर कार्य शुरू

हर गांव तक सड़क पहुंचाने का संकल्प, विकास योजनाओं को मिली गति नरेंद्र भारती। मंडी : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। सोलन  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले के क्यारीघाट में 297 नई टाइप-एक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के विभिन्न डिपुओं के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिड डे मील योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा- 80 बच्चों का खाना दिखाया गया : जबकि स्कूल में कोई नहीं था

 एएम नाथ।  सोलन : सोलन जिले में मिड डे मील योजना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। हाल ही में दिग्गल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अचानक निरीक्षण के दौरान यह पता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध उत्पादन की क्षमता के आधार पर करें त्वरित प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त ने की दुग्ध सहकारी सभाओं के गठन की प्रगति की समीक्षा एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा दूध की खरीद एवं एकत्रीकरण के लिए एक सुनियोजित चेन विकसित...
Translate »
error: Content is protected !!