DC ने की लाडा के तहत सावडा कुडडू प्रोजेक्ट बैठक की अध्यक्षता : प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धन राशि समानता से की जाएगी आवंटित

by

शिमला 04 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में जुब्बल उपमंडल के लाडा संबंधित सावडा कुडडू प्रोजेक्ट को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने बताया कि जुब्बल उपमंडल में 10 ग्राम पंचायतें प्रोजेक्ट प्रभावित क्षेत्र में चिन्हित की गई हैं और इन पंचायतों में लाडा के तहत विकास कार्यों के लिए धन राशि आवंटित की जा रही है। उन्होंने उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधियों से गहनता से विचार विमर्श किया और विकासात्मक गतिविधियों के संदर्भ में उनके संशय दूर किये।
उपायुक्त ने प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों में विकासात्मक कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए शेल्फ आमंत्रित किये ताकि लाडा के तहत उपलब्ध राशि का सदुपयोग संभव हो सके।
उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार की जन कल्याण एवं समावेशी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि लाडा के तहत उपलब्ध धनराशि को सभी प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों में समानता से आवंटित किया जाएगा और हर वर्ग का विकास एवं कल्याण सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने बैठक का संचालन किया और उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित किया।
बैठक में उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान, खण्ड विकास अधिकारी जुब्बल कर्ण सिंह, जिला परिषद सदस्य विशाल शांकटा, कुशल मुंगटा, जुब्बल उपमंडल के पंचायत जनप्रतिनिधि एवं एचपीपीसीएल के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत रजियाणा में उचित मूल्य की दुकान के लिए मांगे आवेदन

धर्मशाला, 23 सितंबर। जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत रजियाणा खास वार्ड नं-एक में उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है तथा उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP Police Constable Recruitment 2026: होमगार्ड अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट; आवेदन की तारीख बढ़ी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने होमगार्ड अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता पाकिस्तानी, मां हिंदुस्तानी, सरिता का छलका दर्द, ‘मेरी मम्मा पाकिस्तान नहीं जा सकती…’

पहलगाम आतंकी के बाद पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर चौकी मार्ग से स्वदेश लौट रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान की युवती सरिता की परेशानी सामने आई है. पाकिस्तानी महिला ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

एएम नाथ। बिलासपुर 3 जनवरी: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के बचत भवन में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आजीविका, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों...
Translate »
error: Content is protected !!