DC ने की वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा :

by

शिमला, 28 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत जिला के मामलों की समीक्षा की।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, वन, जल शक्ति व परिवहन विभागों के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और लंबित मामलों पर गहनता से विचार-विमर्श किया। उन्होंने रामपुर उपमण्डल में तकलेच व ननखड़ी बस अड्डा, तहसील कार्यालय कुपवी, ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र नारकण्डा, ठियोग तथा रोहडू उपमण्डल में टिक्कर बस अड्डा मामलों पर वन अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और इन मामलों को शीघ्र अमलीजामा पहनाने का आहवान किया ताकि क्षेत्र में विकास को गति प्रदान हो और वर्तमान राज्य सरकार की सर्वस्पर्शी नीतियों का लाभ आमजन को मिल सके।
उपायुक्त ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत मामलों पर विस्तृत चर्चा की और इन मामलों के संदर्भ में उपस्थित अधिकारियों के संशय दूर किये और इन लम्बित कार्यों के शीघ्र कार्यान्वयन पर बल दिया। उन्होंने विकासात्मक कार्यों के संयुक्त निरीक्षण पर बल दिया ताकि समयबद्ध सीमा में इन्हें पूर्ण किया जा सके।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाना में दर्ज हो सकता मामला : प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी लिखना पड़ सकता महंगा

गगरेट  :  चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। जिसके चलते  चुनाव आयोग की सिफारिश पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी डाइट की सीटें भरने की मांग : शिक्षा बोर्ड की भूमिका पर उठे सवाल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में संचालित सरकारी डाइट संस्थानों में डीएलएड के सैकड़ों पद रिक्त पड़े होने के बावजूद इच्छुक अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिल पा रहा है, जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 परीक्षा केंद्रों में 3173 विद्यार्थी देंगे एचपी अलाइड सर्विस : रविवार को सुबह 11 से 2 बजे तक सिंगल सैशन में होगी परीक्षा

रोहित भदसाली। ऊना, 7 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवाएं परीक्षा 2023 को सुचारु और समन्वित तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर उपायुक्त ऊना जनित लाल ने शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
Translate »
error: Content is protected !!