DC ने घंडावल में बांस की विभिन्न प्रजातियो के पौधे रोपित कर किया वेम्वू वाटिका का शुभारंभ

by
ऊना, 8 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को ऊना जिला के घंडावल गांव में स्थापित की जा रही वेम्वू गांव परियोजना में बनने वाली वेम्वू ऑक्सीज़न पार्क में पौधा रोपण कर वेम्वू वाटिका का शुभारंभ किया। इस वाटिका में बांस की लगभग 30 प्रजातियों को रोपित किया गया और आगामी समय में यह वाटिका पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए राघव शर्मा ने बताया कि वेम्वू गांव परियोजना, केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वेम्वू मिशन कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा घंडावल गांव में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में बांस के विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जाएंगे जिनमें से मुख्यतः बांस के टूथ ब्रश, शेविंग रेज़र, ब्रश, पेन इत्यादि होंगे जिनको बनाने के लिए उपकरण उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में वेम्वू इंडिया और स्वां वूमेन फेडरेशन की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि फेडरेशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पाद तैयार किए जाएंगे तथा निर्मित किए गए उत्पाद वेम्वू इंडिया द्वारा क्रय किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि वेम्वू से निर्मित उत्पादों के लिए विक्रय केंद्र और कैफे भी बनाने के लिए प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देशय प्लास्टिक उत्पादों की जगह बांस से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है।
इस मौके पर उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, उद्योग विभाग के प्रबंधक अखिल शर्मा, वेम्वू इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश शिंदे, स्वां वूमेन फेडरेशन के मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नंबरदारी पर भी भारी व्यवस्था परिवर्तन, 10 महीने से नहीं दिया वेतन – स्टाइपेंड की राह देख रहे हैं इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने दी हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने नंबरदारों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : रैली निकालकर विद्यार्थियों ने ने  मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

एएम नाथ। भरमौर, 22 अप्रैल  : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला ,144- होली , द्रुगेठी और राजकीय प्राथमिक ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी में क्यों नहीं पड़ रहे स्टंट, क्यों नहीं मिल रहा सर्जरी का सामान -व्यवस्था परिर्वतन में क्यों ख़राब है प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की सेहत : जयराम ठाकुर

हिमाचल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी चिट्टे के विरुद्ध मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे मुख्यमंत्री : शिमला और धर्मशाला के बाद अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध करेंगे लामबंद

आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह ने आयोजन स्थल एवं रूट का लिया जायजा पुलिस का मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और बैंड का दस्ता भी प्रतिभागियों में भरेगा जोश  एएम नाथ। हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!