DC ने रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का किया शुभारंभ

by

ऊना, 9 नवम्बर – स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उपायुक्त ने बताया कि प्लास्टिक की बोतलों का निष्पादन करने के लिए जिला में पांच बायो क्रक्स मशीनें स्थापित की गई हैं जिससे प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा बायो क्रक्स मशीन में प्लास्टिक की बोतल को डालने पर बोलत क्रश हो जाएगी उसके बाद व्यक्ति को अपना मोबाइल नम्बर देना होगा तथा मैसेज के माध्यम से उस व्यक्ति को ग्रीन प्वांइट मिलेंगे जोकि व्यक्ति को पर्यावरण स्वच्छ रखने का रिवॉर्ड मिलेगा। उन्होंने बताया कि व्यक्ति इन रिवॉर्डों को बायो क्रक्स की वेबसाईट पर जाकर रिडीम करके कैप, बैग, टी-शर्ट को खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की बोतलों को इधर-उधर फेंकने की बजाए इस बायो क्रक्स मशीन में क्रश करके प्वाइंट के रूप में पैसे अर्जित कर सकते हैं।
राघव शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त बायो क्रक्स मशीनें रेलवे स्टेशन अम्ब, चिंतपूर्णी माईदास सदन, होटल सी-रोक रायपुर मैदान व पीर निगाह मंदिर में बायो क्रक्स मशीनें स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहां पर लोगों को आना-जाना लगातार लगा रहता है उन स्थानों पर इन मशीनों को स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि मशीनें के माध्यम से क्रश किए गए प्लास्टिक को कम्पनी एकत्रित करके ले जाएगी और इसे रिसाइकल करेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ऐसे प्रयासों को बढ़ाया जाएगा ताकि प्लास्टिक अपशिष्ट जनरेट करने वाले स्थानों पर इन मशीनों को स्थापित किया जाएगा जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
राघव शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर अपना सामाजिक दायित्व निभाना चाहिए। पर्यावरण को बचाने की मुहिम के साथ सभी को भागीदार बनना चाहिए। न सिर्फ स्वयं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें, बल्कि दूसरों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, बीडीओ केलएल वर्मा, पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, प्रधान लोअर अरनियाला रेणू वाला, उप प्रधान जसबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ-समृद्ध भारत की पहल है ‘प्रकृति परीक्षण : जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान ‘देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’, लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी कमाऊ हो तो भी पति को करना होगा बच्चे का भरण-पोषण – हाईकोर्ट

चंडीगढ़।  पत्नी पर्याप्त कमाई कर रही हो तब भी पति बच्चों के लिए गुजारा भत्ता से इन्कार नहीं कर सकता है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुग्राम की फैमिली कोर्ट के गुजारा भत्ता आदेश के खिलाफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री ने किया : टाहलीवाल में अग्निशमन चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, फायर सब स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा

रोहित जसवाल। ऊना, 2 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने टाहलीवाल में 4 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से पहले की खींचतान का रिजल्ट पर असर पड़ा : कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

विधानसभा चुनाव में सोलन सीट पर BJP की हार की टीस अभी गई नहीं है। समीक्षा बैंठकों में यह टीस कहीं न कहीं देखने को जरूर मिल रही है। चुनाव से पहले की खींचतान...
Translate »
error: Content is protected !!