DC मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आईकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित : राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के लिए 1 जून को मतदान का आग्रह 

by
स्वीप  के तहत बचत भवन में कार्यक्रम  आयोजित
एएम नाथ। चंबा, 13 मई :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम की निरंतरता में आज बचत भवन  में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ज़िला के चुनाव आईकॉन पदमश्री विजय  शर्मा  को शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह  भेंट कर सम्मानित किया।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित  सभी मतदाताओं एवं ज़िला वासियों से 1 जून को मतदान करने का विशेष आग्रह किया।
पदमश्री विजय  शर्मा  ने  कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।  सभी  लोगों को अपना मन पसंद प्रत्याशी और सरकार चुनने का अधिकार है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि लोग अकारण ही  अपने  बहुमूल्य  मत का कई बार प्रयोग नहीं करते हैं।
राष्ट्र के प्रति अपनी   जिम्मेदारियों के निर्वहन को  लेकर उन्होंने सभी ज़िला वासियों से  अपने मतदान के महत्व को समझकर 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में  मतदान  का आग्रह  किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, ज़िला  रोजगार अधिकारी एवं ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप  अरविंद सिंह चौहान ने   मतदान के महत्व और  संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की ।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान  संगीत प्रवक्ता गुलशन पाल द्वारा लिखित एवं स्वरबद्ध चंबयाली गीत वोट पाना असां–हक जमाणा जरूर चबयाली गीत  का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान चंबा के प्रसिद्ध कवि भूपेंद्र जसरोटिया ने
मतदान जागरूकता के लिए चबयाली कविता वोट पाणा- कम छढ़ी करी जाणा  प्रस्तुत की ।
ज़िला में इस बार लोकसभा निर्वाचन के दौरान  मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए  कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मतदान करने की शपथ लेते हुए मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर अपने हस्ताक्षर करके लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सहायक आयुक्त पीपी सिंह , एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश संख्यान सहित काफी संख्या में मतदाता इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर युवक से चरस बरामद

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। चुराह के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक खुर्शीद अहमद उर्फ सन्नी से 612 ग्राम चरस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया, राजस्व मंत्री से की चर्चा

एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति के विभिन्न कारकों का अध्ययन करने के उद्देश्य से प्रदेश के दौरे पर पहुंची पांच सदस्यीय बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ने आज जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजमिस्त्री जसवंत सिंह के परिवार के लिए मजबूत संबल बना कामगार कल्याण बोर्ड बेटियों की पढ़ाई और शादी को मिली आर्थिक मदद

ऊना, 12 जून. छह बेटियों के पिता और पेशे से राजमिस्त्री जसवंत सिंह के लिए ज़िंदगी लगातार संघर्ष से भरी थी। सीमित आमदनी, दिन-भर की दिहाड़ी और सिर पर जिम्मेदारियों का बोझ ऐसा था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र समाप्त : 10 विधेयक पारित, विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

एएम नाथ।  शिमला, 28 मार्च :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र समापन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते...
Translate »
error: Content is protected !!