DC राघव शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत 15 पंचायतों को किया सम्मानित : जिला व पांचों ब्लॉकों के लिए जिग्राफिक इंफोरमेंशन सिस्टम मैप किया लॉन्च

by

प्रधान पंचायतों को एक मॉडल के रूप में विकसित करें – उपायुक्त
ऊना, 22 सितम्बर – स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2023 के अंतर्गत जिले की 15 पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने डीआरडीए भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 5 हज़ार से अधिक जनसंख्या के लिए विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत ईसपुर जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रही है। जबकि खंड स्तर पर ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत अंबोटा प्रथम तथा ब्लॉक ऊना की बहडाला पंचायत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
उपायुक्त ने बताया कि 2 से 5 हज़ार तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में जिला स्तर पर ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत अजौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर, ब्लॉक बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली, ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत कुनेरन, ब्लॉक हरोली की ग्राम ंपचायत बीटन तथा ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत बनगढ़ प्रथम स्थान पर रही।
डीसी ने बताया कि 2 हज़ार से कम जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों में जिला स्तर पर अम्ब ब्लॉक की ग्राम पंचायत नारी चिंतपूर्णी प्रथम स्थान पर रही। जबकि खंड स्तर पर ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत नन्दपुर, बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपलू, ब्लॉक गगरेट की ग्राम पंचायत अम्लैहड़, ब्लॉक हरोली की ग्राम पंचायत रोड़ा व ब्लॉक ऊना की ग्राम पंचायत छतरपुर प्रथम स्थान पर रही।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिला की 245 पंचायतों में से 15 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023-24 के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार मिला है। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता पंचायतों को बधाई दी। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विजेता पंचायतों से प्रेरणा लें तथा आगामी वर्ष के लिए स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करें ताकि वे भी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार का हिस्सा बन सके। उन्होंने पंचायतों से ठोस व तरल कचरें के निष्पादन हेतू नगर पंचायत से नियमित सम्पर्क रखें ताकि कचरे का सही ढंग से निष्पादन किया जा सके। उन्होंने पंचायत प्रधानों से कहा कि वे पंचायतों को एक मॉडल के रूप में विकसित करें। पंचायत स्तर पर लोगों को सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निष्पादन हेतू ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि गांवों का वातावरण शुद्ध व स्वच्छ बना रहे।
इस मौके पर उन्होंने विजेता पंचायतों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा पूरे जिला व पांचों ब्लॉकों का जियोग्राफिक इंफोमेशन सिस्टम मैप को भी लॉन्च किया। इसके माध्यम से जिले की और सभी पंचायतों की लोकेशन पता लगाने में असानी रहेगी।
इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, समस्त बीडीओ सहित 15 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ...
हिमाचल प्रदेश

26 जुलाई को रेडक्रॉस भवन शिमला में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

शिमला 25 जुलाई – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं नियंत्रक संचार लेखा, संचार विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान से 26 जुलाई 2023 को राज्य रेडक्रॉस, रेडक्रॉस भवन, बार्नेस कोर्ट शिमला-2 में एक दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

राकेश शर्मा  :   देहरा/तलवाड़ा /  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा : लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर थीं उपस्थित

रोहतांग : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस सुरंग के निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!