DM रंधावा सुसाइड मामला : पंजाब के सांसदों ने अमित शाह को सीबीआई से जांच करवाने के लिए लिखा पत्र

by

नई दिल्ली वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध सुसाइड मामले में आज पंजाब के सांसदों ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन  को सौंपने की मांग की है।

जिसमें सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद गुरजीत सिंह औजला और सांसद धर्मवीर गांधी ने पत्र में हस्ताक्षर किए है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि 21 मार्च 2026 को गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में अमृतसर के रंजीत एवेन्यू थाने में दर्ज FIR में राज्य के मौजूदा कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।

यह मुद्दा 23 मार्च को लोकसभा में भी उठाया गया था, जहां सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इसे सदन के सामने रखा। जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था कि लिखित अनुरोध मिलने पर जांच CBI को सौंपी जा सकती है। इसको लेकर आज पंजाब के सांसदों ने CBI जांच के किए। सांसदों ने अपने पत्र में कहा है कि मामले की पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए तुरंत CBI जांच के आदेश दिए जाएं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं : फायरिंग के बाद AP ढिल्लों का पहला बयान आया सामने

कनाडा में पंजाबी सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लो उर्फ एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग के पास उनका पहला बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा- मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। एपी ने अपने सोशल मीडिया...
article-image
पंजाब

दीनदयाल चाहते थे योजनाओं का लाभ ईमानदारी से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्री...
article-image
पंजाब

पटाखे चलाने के लिए दो घंटे का समय : दीवाली के मौके पर रात्रि 8 बजे से रात 10 बजे तक

चंडीगढ़ : 12 अक्तूबर : पंजाब सरकार ने बुधवार को दीवाली तथा गुरपर्व मौके प्रदेश भर में ग्रीन पटाखे चलाने के लिए दो घंटे का समय देने का ऐलान किया है। यह आदेश पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!