DSP का गनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार : डीएसपी मौके से खिसके, सरकारी गाड़ी से मिले एक लाख रुपये

by

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुच्चो मंडी सब-डिवीजन के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के गनमैन कम सहायक रीडर राज कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी राजकुमार ने जो एक लाख रुपये की राशि रिश्वत के तौर पर ली थी वह डीएसपी की सरकारी गाड़ी से बरामद की गई। जब विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ा तो डीएसपी अपने कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन मामले का पता चलते ही डीएसपी अपने कार्यालय से खिसक गए। इसके चलते उक्त अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई जा रही है। वहीं, विजिलेंस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता परमजीत कौर निवासी गांव कल्याण सुक्खा ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत में बताया था कि कुछ समय पहले थाना नथाना में उसके पति व बेटों के खिलाफ जमीन के विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त मामला झूठा दर्ज करवाया गया था। इसके चलते एसएसपी को लिखित शिकायत देकर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की जांच शुरू करवाई गई थी।

एसएसपी ने उक्त मामले की जांच भुच्चो के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा को सौंपी थी। महिला ने बताया कि इस दौरान खुद को डीएसपी का रीडर और प्रिंसिपल सिक्योरिटी अफसर (पीएसओ) बताने वाले आरोपी राजकुमार ने इस केस में उसे बेगुनाह साबित करवाने के लिए डीएसपी के नाम पर उससे 5 लाख रुपये की बतौर रिश्वत की मांग की, लेकिन बाद में सौदा 2 लाख रुपये में तय हुआ। मंगलवार को पहली किश्त के तौर पर 1 लाख रुपये देने के बाद राजकुमार को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विजिलेंस टीम के प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले में डीएसपी की कोई भूमिका है, तो उसकी जांच कर आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी आरोपी को पीछे से अपने साथ आये थे लेकर
सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस ने डीएसपी के जिस गनमैन राज कुमार को रिश्वत लेते पकड़ा है, उसे डीएसपी पीछे से ही अपने साथ लेकर आए थे। वह किसी अन्य जिले से संबंधित है। मामले का पता चलते ही अपने कार्यालय में बैठे डीएसपी रविंदर सिंह तुरंत खिसक गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजदूरों और कर्मचारियों ने मिलकर शिकागो के मजदूरों के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर 1 मई :  डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और सफाई मजदूर यूनियन गढ़शंकर ने मिलकर स्थानीय गांधी पार्क में मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस समय मई दिवस के गौरवशाली इतिहास के...
article-image
पंजाब

श्री खुरलगढ़ साहिब में बाबा संगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया : बा संगत सिंह चमकौर युद्ध में मुगल सेना से लड़ते हुए शहादत प्राप्त दी थी –

गढ़शंकर, 25 दिसम्बर : तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तीर्थ श्री खुरालगढ़ साहिब में शहीद भाई संगत सिंह जी की शहादत को समर्पित कीर्तन दीवान सजाया गया जिसमें बाबा केवल सिंह ने कीर्तन...
article-image
पंजाब

पंडोरी बीत सरकारी स्कूल के अध्यापकों को मिले प्रशंसा पत्र

गढ़शंकर :  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में ब्लाक एवं जिला स्तरीय अध्यापक फेस्ट मुकाबलों में भाग लेने वाले अध्यापकों को प्रशंसा किए गए। यह प्रशंसा पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी होशियारपुर द्वारा प्रदान...
article-image
पंजाब

गांवों की नुहार बदलने हेतु विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी: सांसद मनीष तिवारी सड़ोआ ब्लॉक में अलग-अलग विकास कार्यों का किया शुभारंभ, पंचायतों को लाखों रुपए की ग्रांटों के चेक बांटे

बलाचौर   : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के गांवों की नुहार बदलने हेतु विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह प्रगटावा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!