DSP का गनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार : डीएसपी मौके से खिसके, सरकारी गाड़ी से मिले एक लाख रुपये

by

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुच्चो मंडी सब-डिवीजन के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के गनमैन कम सहायक रीडर राज कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी राजकुमार ने जो एक लाख रुपये की राशि रिश्वत के तौर पर ली थी वह डीएसपी की सरकारी गाड़ी से बरामद की गई। जब विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ा तो डीएसपी अपने कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन मामले का पता चलते ही डीएसपी अपने कार्यालय से खिसक गए। इसके चलते उक्त अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई जा रही है। वहीं, विजिलेंस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता परमजीत कौर निवासी गांव कल्याण सुक्खा ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत में बताया था कि कुछ समय पहले थाना नथाना में उसके पति व बेटों के खिलाफ जमीन के विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त मामला झूठा दर्ज करवाया गया था। इसके चलते एसएसपी को लिखित शिकायत देकर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की जांच शुरू करवाई गई थी।

एसएसपी ने उक्त मामले की जांच भुच्चो के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा को सौंपी थी। महिला ने बताया कि इस दौरान खुद को डीएसपी का रीडर और प्रिंसिपल सिक्योरिटी अफसर (पीएसओ) बताने वाले आरोपी राजकुमार ने इस केस में उसे बेगुनाह साबित करवाने के लिए डीएसपी के नाम पर उससे 5 लाख रुपये की बतौर रिश्वत की मांग की, लेकिन बाद में सौदा 2 लाख रुपये में तय हुआ। मंगलवार को पहली किश्त के तौर पर 1 लाख रुपये देने के बाद राजकुमार को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विजिलेंस टीम के प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले में डीएसपी की कोई भूमिका है, तो उसकी जांच कर आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी आरोपी को पीछे से अपने साथ आये थे लेकर
सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस ने डीएसपी के जिस गनमैन राज कुमार को रिश्वत लेते पकड़ा है, उसे डीएसपी पीछे से ही अपने साथ लेकर आए थे। वह किसी अन्य जिले से संबंधित है। मामले का पता चलते ही अपने कार्यालय में बैठे डीएसपी रविंदर सिंह तुरंत खिसक गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप Gen-Z नहीं हैं!’ CJP नेताओं पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका वापस

‘संगठन वही, मकसद बदल गया’—अदालत ने आंदोलन के उद्देश्य पर उठाए सवाल नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) द्वारा न्यायिक...
पंजाब

नशे पर नकेल कसने के लिए गांव व शहरों में बेहतरीन भूमिका निभा रही हैं नशा निगरान व मोहल्ला नशा छुड़ाओ कमेटियां: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने नशा निगरान कमेटियों के सदस्यों को नशे के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने की अपील की मिशन रैड स्काई के माध्यम से भी नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे...
article-image
पंजाब

राजगुरु नगर की सड़कों की खस्ता हालत ने सरकारी दावों की खोली पोल : पवन दीवान

सड़कों की गुणवत्ता, निर्माण लागत, ठेकेदारों के विवरण और सड़क की निर्धारित अवधि सार्वजनिक करने की मांग लुधियाना, 27 अक्टूबर: तमाम सरकारी दावों के बावजूद शहर में सड़कों की खराब हालत किसी से छिपी...
Translate »
error: Content is protected !!