EVM हैक कर सकता हूं… शख्स का वीडियो हुआ वायरल, चुनाव आयोग ने ले लिया एक्शन

by
दिल्ली :  सैयद शुजा नाम के एक शख्स ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर दावे से सनसनी फैला दी. दरअसल उसने दावा किया कि वह ईवीएम की फ्रीक्वेंसी से छेड़छाड़ करके उसे हैक कर सकता है।
शुजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चुनाव आयोग का भी इसपर ध्यान गया, जिसके बाद उसकी शिकायत पर मुंबई पुलिस की साइबर यूनिट ने शुजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
                     निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि आरोपी सैयद शुजा का दावा झूठा और निराधार है। अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर को साउथ मुंबई के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2019 में भी इसी तरह का दावा करने के लिए शुजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘झूठे दावों से जुड़ी इसी तरह की एक घटना में आयोग के निर्देश पर 2019 में दिल्ली में इसी व्यक्ति (शुजा) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जो किसी अन्य देश में छिपा हुआ है।
                  आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और मुंबई पुलिस मामले की सक्रियता से जांच कर रही है और इस तरह की ‘दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों’ में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जरूरी कदम उठा रही है। अधिकारी ने बताया कि इस तरह की हरकतें एक गंभीर अपराध हैं और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
आयोग ने कहा है कि ईवीएम ऐसी मशीन है जिसे ‘वाई-फाई’ या ‘ब्लूटूथ’ सहित किसी भी नेटवर्क से नहीं जोड़ा जा सकता। इसने इस बात पर भी जोर दिया है कि ईवीएम के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। सुप्रीम कोर्ट ने भी ईवीएम पर अपना भरोसा जताया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्पादक अपने उत्पाद की इंटरनेट माध्यम से चलो चंबा ऐप से बाजार में एक अलग पहचान बना सकते : DC अपूर्व देवगन

चंबा,14 सितंबर : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से सेवा संस्था द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सरू में स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए दो दिवसीय ई – कॉमर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपना नामांकन किया दाखिल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर रहे मौजूद

हमीरपुर, 18 जून । विधानसभा की हमीरपुर सदर सीट पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनावों के लिए मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपना नामांकन पर दाखिल कर लिया है। इस नामांकन से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक और महिला के बीच थे प्रेम संबंध, अब दोनों दे दी जान : आशिक के लिए छोड़ दिया था पति

मोगा : मोगा में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल कर जान दे दी। हैरानी की बात यह है कि महिला शादीशुदा है। लेकिन उसने आशिक...
Translate »
error: Content is protected !!