EXAM से 110 दिन पहले : CBSE बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की फाइनल डेटशीट

by

नई दिल्ली l  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने इस बार कुछ विषयों की तिथियों में बदलाव भी किया है, ताकि छात्रों को अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं के साथ किसी भी तरह के टकराव का सामना न करना पड़े।

परीक्षा एक ही पाली में :  CBSE के अनुसार सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षा अवधि कम होने के कारण सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक रखी जाएगी।

110 दिन पहले जारी हुई डेटशीट  :  CBSE ने बताया कि यह पहली बार है जब बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। साथ ही, बोर्ड ने JEE Main 2026 के अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आवेदन पत्र में अपनी कक्षा 11वीं की जानकारी अवश्य भरें ताकि दोनों परीक्षाओं की तारीखों में कोई टकराव न हो।

छात्रों के लिए सलाह :  बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (www.cbse.gov.in) से ही डेटशीट डाउनलोड करें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें। परीक्षा केंद्रों और रोल नंबर से जुड़ी जानकारी परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले जारी की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस की मनाली के होटल में रेड : चिट्टे के साथ पंजाब, यूपी और कोलकाता के 5 युवक-युवतियां गिरफ्तार

एएम नाथ : कुल्लू । मनाली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माल रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 युवतियां भी शामिल हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र में झूठ का झंडा गाड़ रहे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू :जयराम ठाकुर

2 साल में एक किस्त पेंशन नहीं धोखा देना कहलाती,   बिना गारंटी दिए हमने प्रदेश को सुविधाएं देकर अपना फर्ज निभाया एएम नाथ। मंडी :   मंडी से जारी वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब

1400 से अधिक पंचायतों के पंच और सरपंच मंगलवार लेंगे शपथ

9314 निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां मुकम्मल:डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 2 दिसंबर: मंगलवार को पंच और सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला प्रशासन ने टांडा बाईपास के निकट स्थित स्थानीय लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन संपर्क सड़क मार्गों के निर्माण की रखी आधारशिला 

6 करोड़ की राशि से टुंडी- बनेट संपर्क सड़क का उन्नयन कार्य प्रगति पर उठाऊ पेयजल योजना सिहुंता के निर्माण पर व्यय होंगे 19 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी :  विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!