HAS की परीक्षा में किया था टॉप : अब UPSC का एग्जाम भी क्लीयर, शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने अनमोल को दी बधाई

by

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के अनमोल को दोहरी कामयाबी मिली है।हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश HAS की परीक्षा में टॉप किया था अब सिविल सर्विसेज का एग्जाम भी क्लीयर कर लिया है। अनमोल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पौंटा के चुक्कू टांडा गांव के रहने वाले हैं। 30 वर्षीय अनमोल ने दूसरी बार संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा दी थी। उन्हें देश भर में 438वां रैंक मिला है। अनमोल के पिता कृष्ण चंद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा से हाल ही में सेवानिवृत हुए हैं। वह आरटीओ मंडी के पद पर कार्यरत थे। उनकी माता उषा बल्द्वाड़ा वार्ड से जिला परिषद की सदस्य हैं। माता उषा ने बताया कि बेटे की इस कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

मां ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिसमें अनमोल बड़ा बेटा और छोटा बेटा भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। इससे पहले भी अनमोल ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी, लेकिन उसमें सफलता हासिल नहीं हो पाई थी। अब बेटे ने यूपीएससी की परीक्षा को उतीर्ण करके न सिर्फ परिवार और क्षेत्र को बल्कि पूरे प्रदेश को देश भर में गौरवांवित किया है। अनमोल ने एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक, जबकि आईआईटी दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई की है।

हिमाचल लोक सेवा आयोग की परीक्षा में किया था टॉप : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में अनमोल ने हालही में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। मौजूदा समय में अनमोल शिमला जिला के टूटू में बीडीओ के पद पर तैनात है। अनमोल रोजाना सरकारी नौकरी के साथ 10 घंटे तक पढ़ाई करते थे और आज इस मेहनत के कारण वह इस मुकाम को हासिल कर पाया है।

शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने अनमोल को बधाई दी : शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने अनमोल को UPSC की परीक्षा में 438वां रैंक हासिल करने पर बधाई दी। बता दें कि अनमोल शिमला में बीडीओ के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी अपना बधाई संदेश दिया। जयराम ने कहा कि UPSC की परीक्षा में 438वां रैंक हासिल करने पर मण्डी के सरकाघाट के अनमोल जी को बहुत बहुत बधाई। आपकी उपलब्धि सबके लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। मुझे विश्वास है कि आप बतौर अधिकारी समाज के उत्थान हेतु पूरी ईमानदारी से अपनी सेवाएं देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भड़के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू – पंजाब के सबसे अमीर आदमी ये ना हो, सबसे करप्ट ना हो तो मैं अपना नाम बदल दूंगा

नई दिल्ली। संसद में बजट पर चर्चा के दौरान पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बजट को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। सरकार से शुरू हुई...
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया…छात्रवृति हड़पने के इन पर हर आरोप

शिमला।  250 करोड़ रुपये के छात्रवृति घोटाले में सीबीआई ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया  है।   हिमाचल हाईकोर्ट ने मामले में धीमी जांच पर नारागजी जताने के बाद सीबीआई हरकत में आई  और...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों को अतिरिक्त विभाग

मुख्यमंत्री सचिवालय समेत कई अहम विभागों में अस्थायी बदलाव एएम नाथ। शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासन को निर्बाध रूप से संचालित रखने के लिए एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी किया है। राज्यपाल...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या: व्योम भारद्वाज

होशियारपुर, 19 जून: सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।...
Translate »
error: Content is protected !!