HDFC बैंक का मैनेजर गिरफ्तार- डिजिटल अरेस्ट केस : जो महिला कभी बैंक नहीं गई उसके नाम पर खाता, फिर चैक से निकासी

by

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला की साइबर थाना पुलिस ने 82 लाख रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. अब आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है. पंचकूला के सेक्टर-20 के रहने वाले शख्स से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 82 लाख रुपये ठगे गए थे.

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया था.

जांच में पुलिस को पता चला कि इस केस में एचडीएफसी बैंक का मैनेजर भी शामिल है और वह पंजाब के मुक्तसर के रुपाना में तैनात है. जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी.

साइबर थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उन्हें एक कॉल के दौरान धमकाया गया और कहा कि आपका पैसा मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल किया गया है. दिल्ली से सीबीआई और आईपीएस अधिकारी के नाम पर फोन किए गए। इस दौरान कुल 82 लाख रुपये 77 अलग अलग बैंक खातों में डलवाए गए. जांच अधिकारी ने बताया कि इस सारे मामले में शामिल पंजाब के मुक्तसर के रुपाणा की एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में भी पैसा ट्रांसफर हुआ था.

महिला के नाम से लगाए गए चैक :  जांच पड़ताल में पाया गया कि इस बैंक से तीन चेक से कुछ पैसे निकाले गए और सुनीता नाम की महिला के नाम से चेक लगाए गए. बैंक की सीसीटीवी फुटेज में पाया कि एक आरोपी मुकेश कैश लेकर गया था. पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. मामले में महिला सुनीता को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरा खाता कब खुला, मुझे पता नहीं और ना ही मैं ब्रांच में गई हूं. हालांकि, जांच में पता चला कि सभी चेक रुपाणा के एचडीएफसी बैंक में कैश हुए हैं. उधर, एचडीएफसी बैंक के मैनेजर की आरोपियों के साथ कॉल डिटेल चेक की गई तो बैंक मैनेजर की मिली-भगत का पता चला.

कार्तिक और गोरा नाम के आरोपी फरार :  पुलिस ने बताया कि इस मामले में कार्तिक और गोरा नाम के आरोपी फरार हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि करीब 82 लाख के करीब डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी की गई थी और सारा पैसा पंजाब के मुक्तसर के रुपाणा में स्थित एचडीएफसी बैंक में गया था. इस मामले में बैंक मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने बताया कि बैंक मैनेजर प्रीत इंद्र आठ-नौ महीने से एचडीएफसी बैंक में काम करत रहा था. सभी चेक मैनेजर ने भरे और अमाउंट निकाला.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गंज बाजार सोलन में व्यापारियों के अंशदान से निर्मित वाटर फिल्टर का किया डॉ शांडिल ने किया लोकार्पण : स्वच्छ जलापूर्ति अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सभी को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉ....
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी गढ़शंकर को नए प्रस्तावित ज़िले श्री आनंदपुर साहिब में मिलाने के प्रस्ताव को बर्दाश्त नहीं करेगी

गढ़शंकर  :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज किरपाल एडवोकेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार द्वारा गढ़शंकर को नए प्रस्तावित ज़िले श्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल की हालत गंभीर : किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू

चंडीगढ़ । पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी हालत इस कदर नाजुक है कि अब वो सही से बोल भी नहीं पा रहे हैं। इस...
article-image
पंजाब

किसान आंदोलन को लेकर चल रहा धरना 349 वें दिन में प्रवेश

गढ़शंकर। सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा किसानी मागों को लेकर जीओ कार्यालय के समक्ष लगाया गया धरना आज 349 वें दिन में प्रवेश कर गया है। जिसमें शिगारा राम भज्ज्ल, बीबी सुभाष मट्टू, ज्ञानी अवतार...
Translate »
error: Content is protected !!