HRTC बस पर पथराव का मामले में पुलिस की अब एंट्री : आनंदपुर साहिब थाना में अब एफआईआर दर्ज

by

एएम नाथ । श्री आनंदपुर साहिब : नंगल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर बुधवार रात को हमला हुआ था। नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भानुपल्ली के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने चामुंडा से वृंदावन जा रही एचआरटीसी की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए थे।

इस घटना में अब पुलिस की एंट्री हो चुकी है। क्योंकि घटना की शिकायत श्री आनंदपुर साहिब थाना पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि एचआरटीसी अधिकारियों की तरफ से घटना की शिकायत मिली है पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि बुधवार रात करीब 11 बजे एक बाइक पर तीन युवक आए और बस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बस की विंडशील्ड टूटी हुई है और पत्थर बस के अंदर पड़े हैं। जब तब चालक ने बस रोकी तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इसकी जानकारी एचआरटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी को फोन दी और बस को वृंदावन ले गए। आंनदपुर साहिब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर ने कहा कि एचआरटीसी के मैनेजर की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

चामुंडा से वृंदावन के लिए पहली बस हुई थी रवाना
बुधवार को ही चामुंडा से वृंदावन के लिए हिमाचल रोडवेज की बस सेवा की शुरुआत की गई थी। हिमाचल परिवहन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने विधिवत तौर पर पूजा अर्चना कर इस बस को वृंदावन के लिए रवाना किया था, जिसे रास्ते में हमलावरों ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित उपयोजना के तहत व्यय हुए 31.43 करोड़ : राघव शर्मा

ऊना 1 फरवरी: अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए 63 करोड़ रूपये के बजट के मुकाबले अब तक 31.43 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर ली गई है। यह जानकारी...
article-image
पंजाब

डीएवी बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के बी.एड.सत्र- I का शानदार परिणाम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर.एम. भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के बी.एड. सत्र-I (2024-26 ) का...
article-image
पंजाब

विख्यात वकील सतीश कुमार लंब का निधन – 2 जनवरी को अंतिम संस्कार

गढ़शंकर, 31 दिसंबर: नगर परिषद गढ़शंकर ने पूर्व प्रधान समाजसेवी व इलाक़े के विख्यात वकील सतीश कुमार लंब का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके अचनचेत निधन पर बीजेपी नेता निमिषा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने वार्ड नंबर 16 में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया

सांसद तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से 10 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी चंडीगढ़, 13 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र विकास फंड से...
Translate »
error: Content is protected !!