HRTC की बस में 2 किलो 43 ग्राम चरस समेत पिता-बेटी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार… चंडीगढ़ में दी जानी थी सप्लाई

by

एएम नाथ : बिलासपुर । कुल्लू से चरस लेकर चंडीगढ़ सप्लाई देने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में जा रहे नेपाली मूल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी को बिलासपुर पुलिस ने एसीसी चौक बरमाणा में दो किलो 43 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया है।

यह लोग मनाली देहरादून बस में सवार थे और चंडीगढ़ तक जा रहे थे। हालांकि प्रारंभिक तौर पर उन्होंने चरस की खुद ही खरीद करने की बात कही है, लेकिन पुलिस को भी शक है कि उन्हें कुरियर के तौर पर उपयोग किया गया है। यह दोनों लोग लंबे समय से कुल्लू में किराये में मकान में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रूटीन चैकिंग पर तैनात थी, इसी दौरान मनाली से देहरादून जा रही एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका गया। बस की सीट संख्या 26 पर बैठे व्यक्ति की हरकतें संदिग्ध लगीं, जो पुलिस को देखकर घबरा गया।

पूछताछ पर उसने अपना नाम लाल बहादुर साही (61) निवासी मदन चौक डाकघर पोलपुर तहसील व थाना कोहलापुर जिला बांके- नेपाल बताया। वह अपनी बेटी 31 वर्षीय निशा देवी के साथ चंडीगढ़ जा रहा था, जोकि बस की सीट संख्या 21 पर बैठी थी। पुलिस से बचने के लिए दोनों अलग-अलग बैठे थे।

संदेह के आधार पर महिला आरक्षी द्वारा निशा देवी के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से दो खाकी टेप से लिपटे पैकेट बरामद हुए, जिन्हें खोलने पर अंदर चरस बरामद हुई। जब्त की गई चरस का कुल वजन 2 किलोग्राम 42 ग्राम पाया गया। यह लोग गांव देवधर डाकघर नेयोली तहसील सदर कुल्लू में किराये में मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे संयुक्त रूप से इस चरस को ला रहे थे।

इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि वे इसे कहां से लेकर आए थे तथा इसे कहां लेकर जा रहे थे। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना बरमाणा पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सदर विधायक नीरज नैयर ने नवाया शीश, कलश स्थापना, ध्वजारोहण के साथ कन्यापूजन भी किया

चैत्र नवरात्र की धूम भलेई माता मंदिर में तीन हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा,  दिन भर मां के दीदार के लिए भक्तों का लगा रहा तांता एएम नाथ। चंबा :  चैत्र नवरात्र के पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में स्वास्थ्य विभाग के 249 में से 130 पद खाली, विधानसभा में डॉ. हंसराज ने सरकार को घेरा

तीसा अस्पताल में रोजाना 300 तक ओपीडी, डॉक्टरों की कमी पर विधायक ने उठाए सवाल चंबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर, डायलिसिस व हीमोफीलिया उपचार की सुविधाएं बढ़ाने की मांग एएम नाथ। शिमला : चुराह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में दो खालिस्तानी गुर्गों के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो गुर्गों के खिलाफ आरोपपत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एचपीएएस परीक्षा में सफलता पर दिव्य ज्योति कटोच को किया सम्मानित

कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से अर्जित की यह उपलब्धि : केवल सिंह पठानिया एएम नाथ। शाहपुर :  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा एचपीएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!