Himachal News : IAS संजय गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव

by

कार्यकारी जिम्मेदारी के बाद संजय गुप्ता को नियमित मुख्य सचिव नियुक्ति

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। संजय गुप्ता वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं हाउसिंग) के पद पर कार्यरत थे।
जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल की मंजूरी के बाद संजय गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश सरकार का नियमित मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कार्यकारी मुख्य सचिव के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए उनकी नियमित नियुक्ति को मंजूरी दी है।
कार्मिक विभाग की सचिव एम. सुधा देवी द्वारा 26 मई 2026 को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि संजय गुप्ता लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले वरिष्ठ अधिकारी हैं और उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दी हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनकी दक्षता और अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्य सचिव के रूप में संजय गुप्ता राज्य सरकार और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ प्रशासनिक नीतियों के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे। उनकी नियुक्ति को प्रदेश प्रशासन के लिए अहम माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा उपमंडल के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समय-समय पर जागरूकता कैंप्स लगाने के दिए निर्देश : किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता 

एएम नाथ। (पांगी) चम्बा :  पांगी घाटी के उप मंडल मुख्यालय किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में युवा विकास का उम्दा मॉडल बना ‘सामर्थ्य’ : 3.24 करोड़ से खेल-पढ़ाई-फिटनेस को बढ़ावा, चिट्टा-नशे के खिलाफ बन रहा मजबूत ढाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जनवरी. ऊना जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम जिले में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाली एक प्रभावी और प्रेरक पहल बन कर उभरा है। चिट्टा व अन्य नशों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

47 अतिसंवेदनशील, 130 संवेदनशील तथा 380 सामान्य मतदान केन्द्र : जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कुल 557 मतदान केन्द्र स्थापित

एएम नाथ। बिलासपुर 22 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि आगामी 26, 28 तथा 30 मई को निर्धारित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जिला में...
Translate »
error: Content is protected !!