IAS अफसर घूंघट डालकर मरीज बनकर पहुंची अस्पताल : जब परिचय दिया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया

by

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) :   अफसर औचक निरीक्षण करने के लिए गोपनीत तरीके से मौके पर पहुंच जाए,अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऐसा रियल में हुआ है। जब एसडीएसम अफसर कृति राज (IAS ) एक सरकारी अस्पताल के हालात देखने के लिए घूंघट डालकर मरीज बनकर पहुंच गईं।

जानिए क्या है पूरा मामला :   दरअसल, यह अनोखा मामला फिरोजाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीदामई का है। जहां कुछ दिन पहले IAS ऑफिसर कृति राज शिकायत मिली थी कि यहां पर मरीजों से अस्पताल का स्टॉफ और डॉक्टर ना तो ठीक से व्यवहार करते हैं और ना ही समय पर इलाज करते हैं। एक मरीज ने बताया था कि वह एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए यहां पहुंचे थे। अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी थीं, लेकिन डॉक्टर नदारद थे। बस इसी शिकायत पर हकीकत जानने एसडीएम अफसर मौके पर पहुंची थीं।

रजिस्टर में साइन…लेकिन गायब थे कर्मचारी :    बता दें कि IAS ऑफिसर कृति राज जब अस्पताल पहुंची तो चुपचाप तरीके से घूंघट डालकर लोगों की लाइन में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लग गईं। कुछ देर बाद पर्ची कटवाई और डॉक्टर से मुलाकात भी हो गई, लेकिन डॉक्टर ने उनके साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया। इसके अलावा और भी कई ऐसी सीन देखने को मिले जो नियमों के खिलाफ थे। काफी सारी दवाईयां एक्सपायर होने के बाद भी स्टोर में रखी हुई थीं। वहीं जब वो मरीज के भर्ती वाले वार्ड में पहुंची तो वहां पर गंदगी का अबार लगा था। शौचालय, बेडशीट सब गंदे थे। इतना ही नहीं रजिस्टर देखा तो उसमें अस्पताल के कई कर्मचारियों के साइन थे, लेकिन उसमें से अधिकतर स्टॉफ गायब था।

IAS ऑफिसर ने दिया अपना परिचय तो उड़ गए होश…:    यह पूरा मामला 12 मार्च का है, जब IAS ऑफिसर कृति राज अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थीं। लेकिन जब उन्होंने अपना सही परिचय दिया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया। दनादन सभी कर्मचारी काम में जुट गए और साफ सफाई भी करवा दी। लेकिन एसडीएम अफसर ने दो टूक कहा कि आगे से अगर लापरवाही की शिकायत मिली तो सभी पर उचित कार्रवाई होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रग मनी के साथ 2 गिरफ्तार : 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी के साथ

माहिलपुर :थाना माहिलपुर पुलिस ने दो आरोपियों से 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में नए संस्थान खोलने पर दिया जोर, सुविधाएं नहीं जुटाईः मुख्यमंत्री सुक्खू

वर्तमान सरकार शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत संरचना को कर रही है सुदृढ़ एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन के पहले सत्र में...
article-image
पंजाब

गीतकारों को उनका उचित मेहनताना मिलना चाहिए : अमरीक हमराज़

गढ़शंकर, 31 अगस्त: ज़िंदगी कई बार लोगों को सफल होने के मौके देती है, जो लोग इन मौकों का फ़ायदा उठाते हैं, उन्हें ज़िंदगी के कुछ फ़ायदे ज़रूर मिलते हैं। कई गीतकारों को बड़े...
Translate »
error: Content is protected !!