IAS संजीव हंस की गुप्त सपत्तियां उजागर : पंजाब के मोहाली में व्यावसायिक भूखंड और हिमाचल प्रदेश के कसौली में विला

by

र्जा विभाग बिहार के पूर्व प्रधान सचिव संजीव हंस ने काली कमाई खपाने और छिपाने के लिए बेनामी संपत्तियां भी खरीद रखी हैं। बेनामी संपत्ति के तौर पर पंजाब के मोहाली में व्यावसायिक भूखंड और हिमाचल प्रदेश के कसौली में विला भी खरीद रखी है। ईडी की जांच के आधार पर विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) में दर्ज एफआईआर में इसका विशेष उल्लेख है।

एफआईआर के अनुसार, संजीव हंस ने मोहाली के आईटी सिटी के सेक्टर 101-ए में 500 वर्ग यार्ड का एक व्यावसायिक भूखंड खरीद रखा है। यह भूखंड पंचकूला के प्रॉपर्टी डीलर जतिंदर कुमार सांगरी के माध्यम से कमल कांत गुप्ता के नाम पर 31 अगस्त, 2020 को 92 लाख 50 हजार रुपये में खरीदा गया था। जांच में यह बात सामने आई कि संजीव हंस की पत्नी हरलोविलीन कौर ने चेक से 92.50 लाख और 10 लाख रुपये 24 अगस्त, 2020 को जतिंदर कुमार सांगरी के खाते में जमा कराए थे। इस तरह कमलकांत के नाम से खरीदी गई संपत्ति की पूरी राशि का भुगतान संजीव हंस की पत्नी ने ही किया था।

जल संसाधन विभाग में तैनाती के दौरान ली थी कमीशन :  संजीव हंस जब बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष थे, तब एसपी सिंगला कंपनी के मालिकों में एक सुरेश सिंगला उनके करीबियों में एक थे। इन्होंने दूसरे कई विभागों के भी सरकारी ठेकों और कार्यों में लाइजनर की भूमिका निभाई है। कमलकांत गुप्ता सुरेश सिंगला के समधी हैं। संजीव हंस के इस कार्यकाल के दौरान मेसर्स मातृस्वा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में सुरेश सिंगला के बेटे वरुण सिंगला को निदेशक मंडल में शामिल कराया गया था। इस कंपनी के बैंक खाते से 50 लाख रुपये कमलकांत गुप्ता के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। ईडी को दिए पवन कुमार के बयान के मुताबिक, 50 लाख रुपये संजीव हंस के कमीशन के पैसे थे, जो जल संसाधन विभाग में किए गए कार्य के बदले उन्हें मिले थे।

कसौली में साले और पिता के नाम से खरीदी विला :  संजीव हंस ने पिता लक्ष्मण दास हंस और साले गुर सरताज सिंह के नाम पर हिमाचल प्रदेश की कसौली में ग्लेनव्यू रिसॉर्ट में दो विला खरीदी है। इसके लिए लक्ष्मण दास हंस ने 1.05 करोड़ और गुर सरताज सिंह ने 1.20 करोड़ रुपये दिये थे। आईएएस के करीबी पटना निवासी नामजद अभियुक्त सुनील कुमार सिन्हा ने पूछताछ में बताया था कि कसौली के रिसॉर्ट में संजीव हंस ने 95 करोड़ रुपये का निवेश किया है। जांच में इसके पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि ये चारों विला संजीव हंस की ही बेनामी संपत्ति है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीवी की घसीट कर ले गए जेल…काल कोठरी से चीख पड़े इमरान खान, शाहिद अफरीदी को दिया सीक्रेट मैसेज

ईस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान बॉर्डर के अलावा एक और युद्ध का सामना कर रहा है, जो उसके घर में ही चल रहा है. ये युद्ध लड़ रहे हैं इमरान खान और उनके सपोर्टर्स. हाल ही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीकेआई से संबंधित दो आतंकी गिरफ्तार : दो 86पी हैंड ग्रेनेड, एक 9एमएम पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

अभिषेक पराशर : चंडीगढ़ L  काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के दो आतंकियों को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों आरोपी पाकिस्तान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कभी जल संकट से जूझता था हरोली… अब है कुशल जल प्रबंधन की उम्दा मिसाल-41 करोड़ की 9 पेयजल योजनाएं लोकार्पित, 122 करोड़ की 10 योजनाओं का काम जारी

*महज एक साल में 12.8 मिलियन लीटर क्षमता के 64 जल भंडारण टैंकों का निर्माण* रोहित जसवाल । ऊना, 30 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र ने कठिन जल संकट से कुशल...
Translate »
error: Content is protected !!