IAS-PCS अफसरों के तबादले : जिलों के DC बदले, विमल सेतिया को होम सेक्रेटरी, अभिनव त्रिखा को फाइनेंस सचिव लगाया

by

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 20 से ज्यादा IAS-PCS अफसरों के तबादले किए हैं। अधिकारियों को नई नियुक्ति पर जल्द से जल्द अपना कार्यभार संभालने को कहा गया है। बता दें कि प्रशासनिक फेरबदल के इस क्रम में पंजाब के 4 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही होम, फाइनेंस और हेल्थ सचिव के पद पर भी आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। इसी तरह अन्य विभागों में नियुक्त अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार पर बने रहने के साथ ही अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, आईएएस विजय नामदेवराव को वित्त विभाग में व्यय सचिव के पद पर रहते हुए एनआरआई मामलों का अतिरिक्त प्रशासनिक सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं 2010 बैच के आईएएस अधिकारी विमल सेतिया को होम सेक्रेटरी लगाया गया है। सेतिया अबतक नई पोस्टिंग को लेकर प्रतीक्षारत थे। इसी तरह से 2006 बैच के आईएएस अभिनव त्रिखा को फाइनेंस सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के प्रशासनिक सचिव पद से हटाया गया है। वहीं 2007 बैच आईएएस कंवल प्रीत बराड़ को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सचिव तथा फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन आयुक्त नियुक्त किया गया है।
——————————
पंजाब के 4 जिलों के DC बदले

पंजाब सरकार ने 4 जिलों के DC भी बदले हैं। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी वरजीत वालिया को पटियाला का नया डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है। वह प्रीती यादव की जगह लेंगे। वरजीत वालिया अभी रूपनगर के डीसी थे। राज्य सरकार ने 2016 बैच के आईएएस आदित्य डेचलवाल को अब रूपनगर का नया डीसी नियुक्त किया है। वहीं 2019 बैच के आईएएस हरप्रीत सिंह को बरनाला का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। जबकि 2015 बैच के आईएएस अधिकारी गुरप्रीत औलख को एसबीएस नगर का नया डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है। अभी तक आईएएस अंकुरजीत सिंह एसबीएस नगर के डिप्टी कमिश्नर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच टकराव : पटवारी-कानूनगो को बनाया बंदी; झड़प में DSP का हाथ टूटा

बठिंडा :  बठिंडा के गांव जिओंद में सोमवार को किसानों व पुलिस के बीच टकराव हो गया जिसमें एक डीएसपी की बाजू टूट गई तथा कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासनिक अधिकारी यहां जमीन...
article-image
पंजाब

Sri Guru Gobind Singh Khalsa

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 10 : Located in Mahilpur town of Hoshiarpur district, Sri Guru Gobind Singh Khalsa College has emerged as a premier institution providing high-quality education to meritorious and economically weaker students at...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में 1101 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ की यज्ञशाला में धर्मध्वजा का आरोहण

होशियारपुर, 1 जनवरी: श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, बस्सी ग़ुलाम हुसैन में प्रस्तावित 1101 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत निर्माणाधीन यज्ञशाला के मुख्य कुंड में धर्मध्वजा का विधिवत आरोहण स्वामी उदयगिरि जी महाराज के सान्निध्य...
article-image
पंजाब , समाचार

दुबई से आई 72.5 किलो हेरोईन की खेप मामले में तीन आरोपी गुरदासपुर से काबू, आज किए जाएंगे कोर्ट में पेश

अमृतसर। जुलाई 2022 को मुम्बई के न्हावा शेवा पोर्ट से पुलिस और एटीएस मुंबई के सहयोग से पकड़ी गई 363 करोड़ की 72.5 किलो हेरोइन मामले में गुरदासपुर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!