Himachal News : IAS संजय गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव

by

कार्यकारी जिम्मेदारी के बाद संजय गुप्ता को नियमित मुख्य सचिव नियुक्ति

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। संजय गुप्ता वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं हाउसिंग) के पद पर कार्यरत थे।
जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल की मंजूरी के बाद संजय गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश सरकार का नियमित मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कार्यकारी मुख्य सचिव के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए उनकी नियमित नियुक्ति को मंजूरी दी है।
कार्मिक विभाग की सचिव एम. सुधा देवी द्वारा 26 मई 2026 को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि संजय गुप्ता लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले वरिष्ठ अधिकारी हैं और उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दी हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनकी दक्षता और अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्य सचिव के रूप में संजय गुप्ता राज्य सरकार और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ प्रशासनिक नीतियों के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे। उनकी नियुक्ति को प्रदेश प्रशासन के लिए अहम माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुबह कुएं में मिला छात्रा का शव : रात को अचानक घर से थी निकली

रोहित जसवाल। घुमारवीं  :  घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के गांव कोटलु बिंदडे में वीरवार सुबह एक लड़की का शव कुएं में मिला। लड़की रात को ही लापता हो गई थी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा ने मामूम बच्चियों से की दरिंदगी… POSCO तहत मामला दर्ज

एएम नाथ । हमीरपुर/ लुधियाना :  जिले से एक सनसनीखेज वारदात हुई है। लुधियाना का व्यक्ति हिमाचल के मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था और नाबालिग बच्चियों के साथ कथित तौर पर अश्लील...
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखुबेला : 11वीं कक्षा की रिक्तियों को भरने हेतू आनलाईन आवेदन आमंत्रित

ऊना : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में 11वीं कक्षा में वर्ष 2023-24 हेतू रिक्तियों को भरने के लिए पाश्र्व प्रवेश हेतू आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग प्लांट का किया दौरा

तैयार उत्पाद की पैकेजिंग और ब्रांडिंग महत्वपूर्ण : उपायुक्त एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज ग्राम पंचायत हरिपुर के गांव सिद्धपुर में आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग डिहाइड्रेशन प्लांट का...
Translate »
error: Content is protected !!