IPS अशोक तिवारी होंगे डीजी विजिलेंस हिमाचल

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कैडर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी को प्रदेश सरकर ने डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो के पद पर तैनाती दी है।

आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी अभी हाल ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ती से वापस लौटे हैं। अशोक तिवारी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। वहीं, डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरौ के पद पर तैनात पर तैनात आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी को प्रदेश सरकार ने एडीजी होमगार्ड, सिविल डिफेंस एंड फायर सर्विसेस के पद पर तैनाती दी है।

बीते दिनों प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को प्रदोन्नति देकर डीजीपी बनाया था। 1993 बैच के तीन आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग, रित्विक रुद्रा और अशोक तिवारी और 1994 बैच के आईपीएस अफसर राकेश अग्रवाल को प्रदेश सरकार ने बीते दिनों डीजी के पद पर प्रमोट किया था। आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग, रित्विक रुद्रा, राकेश अग्रवाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। जबकि आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापिस हिमाचल लौट आए हैं। आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी केंद्र में आईटीबीपी में आईजी के पद पर तैनात थे। आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ती से लौटने के पुलिस मुख्यालय शिमला में ज्वाईन कर लिया था, जिसके बाद वह पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें प्रदेश सरकार ने डीजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरौ के पद पर तैनाती दी है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

246 लाख के कार्यों के शिलान्यास उद्घाटन विधायक संजय रत्न ने किए : ज्वालामुखी विस क्षेत्र का विकास ही मेरा ध्येय : संजय रत्न

ज्वालामुखी, 14 सितंबर। विधायक संजय रत्न ने वीरवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 246 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास तथा उद्घाटन किए। जिसमें अंब में 146 लाख की लागत से निर्मित होने वाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 18 अप्रैल : गढ़शंकर : गांव नूरपुर जट्टां में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 15 अंग फाड़कर बेअदबी करने का मामला सामने आया है। बेअदबी की सूचना मिलने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान आयोजित हुआ फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम

एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा समस्त सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भड़के केंद्रीय मंत्री -भाजपा आई तो मुश्किल होगी : पुलिस ध्यान रखे कि सत्ता बदलती रहती

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दो करीबी सहयोगियों को अरेस्ट करने पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी...
Translate »
error: Content is protected !!