ISI के लिए जासूसी कर रहा सेना का जवान गिरफ्तार …..15 लाख में दुश्मन को दी नक्शे व अफसरों की पोस्टिंग की जानकारी

by
अमृतसर। महाराष्ट्र के नासिक सेना की छावनी में तैनात नायक संदीप सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से तीन मोबाइल बरामद किए गए है।
जिसके जरिए वह सेना की खुफिया जानकारियां और राज आईएसआई को मुहैया करवा चुका है।
पता चला है कि उक्त काम के लिए आरोपित अलग अलग जगहों से कुल 15 लाख रुपये भी वसूल चुका है। एसएसपी (देहात) चरणजीत सिंह सोहल और एसपी (डी) हरिंदर सिंह ने शनिवार की दोपहर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपित संदीप सिंह सेना से जुड़ी कई अहम जानकारियां बेच चुका है।
2015 में सेना में भर्ती हुआ था आरोपित
एसएसपी ने बताया कि आरोपित संदीप सिंह 2015 में सेना में भर्ती हुआ था। पटियाला के सरदूलगढ़ का रहने वाला संदीप सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर देश के कई सैनिक छावनियों की जानकारी एकत्र करके व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेज रहा है।
पुलिस ने आरोपित के तीनों मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि संदीप सिंह पिछले दो साल में नासिक, जम्मू, पंजाब की कई सैनिक छावनियों की तस्वीरें, हथियारों की डिटेल्स और अफसरों की तैनाती को लेकर आईएसआई को भेज चुका है।
आरोपित कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर पटियाला आया था। मौका मिलते ही घरिंडा थाने की पुलिस ने आरोपित को पटियाला से ही धर लिया। आरोपित ने पूछताछ के दौरान कई राज खोले हैं।
इससे पहले पुलिस नासिक छावनी में तैनात कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपित को आईएसआई के इशारे पर फिरोजपुर में अमृतपाल सिंह को सुनसान जगह पर दो लाख रुपये दिए थे।
अमृतपाल के साथी जवान राजबीर नासिक से फरार
उधर, पकड़े गए अमृतपाल सिंह का साथी राजबीर सिंह को नासिक छावनी से फरार हो गया है। उसे काबू करने के लिए अमृतसर देहात पुलिस की टीम शुक्रवार को रवाना हुई थी। टीम के वहां पहुंचने से पहले आरोपित वहां से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नासिक छावनी में इसे लेकर अलर्ट भी किया था। बावजूद उस पर नजर रखी जा रही थी। लेकिन वह किसी तरह वहां से निकल भागा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोरसिज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह और अम्बिका सोनी का धन्यवाद

बजवाड़ा इंस्टीट्यूट पंजाब के लड़के-लड़कियों की भारतीय फौज में नुमायंदगी को और बढ़ायेगा – अरोड़ा होशियारपुर, 3 फरवरीः  पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने गाँव बजवाड़ा में बनने वाले सरदार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में 5 जनवरी को तीसरी प्रवेश परीक्षा 

होशियारपुर, 5 दिसंबर: पंजाब सरकार द्वारा संचालित मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में तीसरे बैच की प्रवेश परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पूरी जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.mbafpigirls.in पर उपलब्ध...
article-image
पंजाब

‘ढाई साल से जेल में हूं…..’वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया सुनवाई से इनकार?

नई दिल्ली ।  सुप्रीम कोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सोमवार (10 नवंबर, 2025)...
article-image
पंजाब

Miri Piri Cup will be

*Athletic competitions of boys and girls will also be held on 3 January /Iqbal Singh   Kherra Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Dec14 :  Miri Piri Sports Club Padddi Sura Singh. An important meeting of Sahibzada Ajit...
Translate »
error: Content is protected !!