ISI के 2 आतंकी गिरफ्तार; भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

by

तरनतारन। जिला पुलिस ने बीती रात पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह पिस्तौल और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है।

दोनों आतंकी सीमावर्ती गांव लखन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि समाज विरोधी लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरनतारन के एसएसपी अभिमनयूं राणा को सूचना मिली थी कि खेमकरण इलाके में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े कुछ आतंकी सक्रिय हैं।

डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा, सीआईए स्टाफ व मुखी अमनदीप सिंह रंधावा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिस दौरान सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से दो .30 एमएम पिस्तौल और चार ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपियों को आज दोपहर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1601826 मतदाता होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 9 विधानसभा क्षेत्रों में : मतदान के लिए कुल 1963 मतदान केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी : कोमल मित्तल

प्रत्येक मतदाता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील होशियारपुर, 30 मई:    एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को वोट डालने के लिए लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में कुल 1963...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब की युवती से हरियाणा में गैंगरेप : 4 लोगों ने पहले उसे शराब पिलाई, नशीला पदार्थ भी पिलाया, फिर गैंगरेप किया

हिसार  : हरियाणा में पंजाबी की युवती को मानसा जाने के लिए अनजान युवकों से कार से लिफ्ट लेनी महंगी पड़ गई। कार सवार 28 साल की युवती को मानसा ले जाने के बजाय...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी का डडू माजरा डंप पर तीन महीने में फुटबॉल ग्राउंड बनाने को लेकर टंडन पर तीखा हमला पूछा : क्या वह इतने समय क्रिकेट खेल रहे थे? 

चंडीगढ़, 5 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अगले तीन महीने में डडू माजरा डंप को फुटबॉल ग्राउंड में बदलने का दावा करने वाले भाजपा प्रत्याशी संजय...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.ए.बी.एड. तीसरे सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.ए. बी.एड. के तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब ’वर्सिटी...
Translate »
error: Content is protected !!