LADA फंड पर सरकार की मनमानी पर हाई कोर्ट की रोक

by

प्रभावितों के हित में खर्च होगा पैसा : डॉ. जनक राज

कहा, सदन में भी चेताया था, अब हाई कोर्ट ने भी लगाई रोक

LADA राशि पर सरकार की मनमानी नहीं चलेगी

प्रभावितों का हक सुरक्षित, LADA फंड दूसरी योजनाओं में खर्च करने पर हाई कोर्ट की रोक

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (LADA) का पैसा केवल प्रभावित लोगों के हितों पर ही खर्च किया जाएगा और इस राशि का अन्य योजनाओं में उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी ओर से दायर याचिका पर माननीय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें LADA की राशि को अन्य सरकारी योजनाओं पर खर्च करने की अनुमति दी गई थी।
डॉ. जनक राज ने कहा कि सरकार LADA फंड का मूल उद्देश्य बदलकर इसे अपनी योजनाओं में खर्च करना चाहती थी, जिसका उन्होंने शुरू से ही विरोध किया। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी मजबूती से उठाया गया था और सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि प्रभावित लोगों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि LADA फंड उन क्षेत्रों के विकास और उन लोगों के हितों के लिए बनाया गया है, जो विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में इस राशि को किसी अन्य मद में खर्च करना न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि प्रभावित परिवारों के अधिकारों का भी हनन है।
विधायक ने कहा कि माननीय हाई कोर्ट द्वारा सरकार के आदेश पर लगाई गई रोक प्रभावित लोगों की बड़ी जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी न्यायालय प्रभावितों के हितों की रक्षा करेगा। डॉ. जनक राज ने कहा कि वह भविष्य में भी LADA फंड के सही उपयोग और प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टाऊन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – विश्वमोहन देव चौहान

ऊना, 19 अक्तूबर. जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से ऊना उपमंडल के तहत टाउन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांगता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध परियोजना को मिली बड़ी रफ्तार, छह राज्यों में बनी सहमति

15 हजार करोड़ की परियोजना से सिंचाई, बिजली और पेयजल आपूर्ति को मिलेगा बढ़ावा; केंद्र उठाएगा जल घटक की 90% लागत नई दिल्ली। लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को मंगलवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों में हो रहा सर्वांगीण विकास : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ….शुक्रवार को उप मण्डल जुब्बल में दो विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया

एएम नाथ।  जुब्बल  :  जुब्बल के समीप डकैड़ में निर्माणाधीन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान जुब्बल क्षेत्र में बनने वाला एक बड़ा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के हरोली मंडल के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल का उनके पैतृक गांव सलोह में अंतिम संसकार

जसवाल के अंतिम संसकार में विभिन्न राजनीतिक,धार्मिक व समाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सैकड़ो कार्याकर्ता पहुंचे भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: भाजपा के हरोली मंडल के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल का कल मोहाली में निजी अस्पताल में...
Translate »
error: Content is protected !!