Lahaul Sapiti News : जिस्पा से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सेवा 28 मई से होगी शुरू – DC किरण भड़ाना

by
जिस्पा से दोपहर 3ः30 बजे देश की राजधानी दिल्ली के लिए करेगी प्रस्थान
एएम नाथ। लाहौल-स्पीति :   उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों से जिला के पर्यटकों तथा आम जनता की आरामदायक सुविधाजनक सफर सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा दिल्ली से जिस्पा के लिए वोल्वो बस की सेवा प्रारंभ की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन गत वर्ष से ही जिला के पर्यटक स्थलों को वोल्वो बस की सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयासरत था। ताकि लाहौल घाटी के लोगों, कर्मचारियों तथा पर्यटकों को सीधा और सुविधाजनक परिवहन लाभ हो।
उन्होंने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली से अब पर्यटक सीधे अटल टनल को निहारते हुए जिला में प्रवेश कर पाएंगें और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिस्सू, केलांग होते हुए जिस्पा पहुंच पाएंगे। जबकि पहले पर्यटकों को वोल्वो बस की सुविधा मनाली तक ही उपलब्ध थी।
उन्होंने बताया कि एचआरटीसी द्वारा दिनांक 28 मई 2026 को जिस्पा से दिल्ली वोल्वो बस सेवा को शुरू किया जाएगा।
बस की समय सारणी के अनुसार बस दिल्ली से रात्रि 8ः00 बजे प्रस्थान करेगी तथा चंडीगढ़ से रात्रि 1ः20 बजे, मंडी से प्रातः 4ः20 बजे, कुल्लू से प्रातः 6ः30 बजे, मनाली से प्रातः 8ः00 बजे और केलंग से प्रातः 11ः00 बजे प्रस्थान करते हुए दोपहर 12ः00 बजे जिस्पा पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि वापसी में यह बस जिस्पा से दोपहर 3ः30 बजे प्रस्थान करेगी तथा केलंग से शाम 4ः40 बजे, मनाली से रात्रि 8ः00 बजे, कुल्लू से रात्रि 9ः10 बजे, मंडी से रात्रि 11ः30 बजे और चंडीगढ़ से प्रातः 3ः00 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 7ः00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि वोल्वो बस सेवा के संचालन से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को भी बेहतर और सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने आम जनता एवं पर्यटकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार और प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर पर प्रभावी तरीके से हुए विकास कार्य – चंद्र प्रभा नेगी

जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : जिला परिषद की बैठक का आयोजन जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र चलौंठी में शनिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के घाटे में श्रद्धालुओं को ले जा रही अनियंत्रिंत होकर महिंद्रा पिकअप पलटी : तीन गंभीर घायलों समेत 14 घायल

गढ़शंकर :  गढ़शंकर-नंगल पर शाहपुर घाटे में पहाड़ियों के बीच श्री खुरालगढ़ साहिब से नतमस्तक होकर आ रहे श्री फतेहगढ साहिब के श्रध्दालुओं से भरी  महिंद्रा पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से 14 श्रद्धालू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला के सफल आयोजन को लेकर उप समितियों की बैठक आयोजित : कानून-व्यवस्था के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस बल की होगी तैनाती

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता , मिंजर मेला- 2023 का क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा रहेगा थीम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री पर होगी कार्रवाई चंबा, 30 जून उपायुक्त अपूर्व देवगन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वन भूमि पर आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए भाजपा सांसदों से सहयोग का आह्वान किया ; हम जन सेवा के लिए प्रतिबद्ध, कुछ लोग कर रहे ओच्छी राजनीतिः मुख्यमंत्री

राहत शिविरों में ठहरे  लोगों  ने प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया एएम नाथ। मण्डी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में आपदा से सबसे अधिक...
Translate »
error: Content is protected !!