LBW नहीं, अब बोल्ड करना पड़ेगा : हरियाणा की पिच पर ‘अंपायर’ ने कर दिया कांग्रेस के साथ खेल : योगेंद्र यादव

by

चंडीगढ़  : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार मिली जीत से कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं. इस बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने इस नतीजे को लेकर एक्स पर एक वीडियो शेयर कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है.

योगेंद्र यादव ने ये माना है कि उनसे हरियाणा के माहौल को समझने में चूक हुई और कैसे भाजपा की सत्ता में वापसी हो गई. अब एक बार फिर से उन्होंने हरियाणा चुनाव नतीजे पर इशारों ही इशारों में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने इसके साथ ही झारखंड और महाराष्ट्र के होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों को बड़ा संदेश भी दिया है.

चुनाव आयोग पर खड़ा किया सवाल ;  योगेंद्र यादव ने अपने X पर लिखा है, ”जब अंपायर एलबीडब्ल्यू नहीं देता, तो बोल्ड करना ही पड़ता है! हरियाणा चुनाव में भी यही हाल था. जो चुनाव आयोग राम रहीम को इलेक्शन के दो दिन पहले बाहर आने की इजाजत देता है, वो कुछ भी कर सकता है.”

 जब हर घर में पहुंचेंगे- तभी जीतेंगे  :   अब एलबीडब्ल्यू नहीं, हमें बोल्ड करना है. उन्होंने आगे लिखा, ”ऐसे में हमें हर बूथ तक पहुंचना होगा. अब एलबीडब्ल्यू नहीं, हमें बोल्ड करना है सच्चाई की जीत तभी होगी जब हम हर बूथ तक, हर घर तक पहुंचेंगे. यही समय है, झूठ का प्रतिकार करने का.”

कही ये बात- राम रहीम की पैरोल पर  :  यो राम रहीम को पैरोल दिये जाने पर भी हमला बोला है. बता दें कि रेप मामले में जेल में बंद राम रहीम को जेल से बाहर आने की अनुमति मिली थी. जिसको लेकर उन्होंने कहा है कि राम रहीम को जेल बाहर आने की इजाजत दे सकते हैं तो वो कुछ भी कर सकते हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पीटीए, एसएमसी और पीरियड बेस्ड आधार पर नहीं रखे जाएंगे टीचर्ज, शिक्षा विभाग ने लगाई रोक

एएम नाथ। शिमला  :  प्रदेश के कालेजों में शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति करने पर रोक लगा दी है। निदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से इस संबंध में सुर्कलर जारी किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमतर मैदान में मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत

नादौन 08 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का वीरवार को नादौन के अमतर मैदान में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। नादौन के साथ लगते कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना गारंटी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को दिया हर सम्मान : जयराम ठाकुर

महिलाओं से लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में प्रधानमंत्री का योगदान अतुलनीय राजेंद्र राणा 25 साल से बिना रुके, बिना झुके कर रहे हैं प्रदेशवासियों की सेवा व्यवस्था परिवर्तन के बजाय सरकार ने व्यवस्था...
पंजाब

किराएदार ने मकान मालिक को बांधकर पीटा जाता घर का सामान लूटने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

माहिलपुर- किराएदार द्वारा अपने साथियों की सहायता से मकान मालिक को बांधकर पीटने व घर का सामान चोरी कर लेजाने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!