LPG गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव… 1 अप्रैल से लागू हुए ये 5 नए निर्देश, अनदेखी की तो कटेगा कनेक्शन

by

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी बीच, भारत सरकार ने 1 अप्रैल से एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग, वितरण और कीमतों को लेकर पांच महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं।

इन नियमों की जानकारी न होना आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए मुसीबत बन सकता है। नए वित्त वर्ष के साथ ही सरकार ने सिलेंडर रिफिल के बीच की समयावधि और केवाईसी (KYC) को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

नए नियमों के तहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जबकि राहत की बात यह है कि घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं। हालांकि, 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत में 51 रुपये का इजाफा हुआ है। अब शहरों में रहने वाले ग्राहकों को दो सिलेंडर बुक करने के बीच 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, जिन इलाकों में पीएनजी (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां 24 जून तक कनेक्शन न लेने पर एलपीजी सप्लाई बंद कर दी जाएगी। सरकार ने सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने के लिए ‘ई-केवाईसी’ अनिवार्य कर दिया है। उपभोक्ता “Aadhaar Face RD” ऐप के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यदि केवाईसी अधूरा रहता है, तो आपकी गैस बुकिंग रद्द की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने मरुस्थलीकरण व सूखे का मुकाबला करने के विषय पर वैबीनार करवाया

होशियारपुर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की देखरेख व मार्गदर्शन में आज एक वैबीनार आयोजित किया गया। वैबीनार का मुख्य विषय मरुस्थलीकरण व सूखे का मुकाबला करने के लिए विश्व दिवस था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी : अवैध खनन पर सख्ती से निपटें अधिकारी : हर्षवर्धन चौहान

ऊना, 2 अगस्त. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार...
पंजाब

आइए एकजुट होकर टीबी को जड़ से मिटाएं : विभाग की ओर से निशुल्क इलाज, डाइट के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह: डॉ. रघबीर*

टीबी दिवस के अवसर पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन गढ़शंकर, 24 मार्च : विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के कुशल नेतृत्व में...
Translate »
error: Content is protected !!