OPS पर मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान, सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

by

कर्मचारियों के प्रति सरकार संवेदनशील, OPS जारी रहेगी: सुक्खू

नियमित होने पर मल्टीपर्पज वर्कर और पैरा कर्मियों को भी मिलेगा OPS का लाभ

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने का निर्णय पूरी तरह कर्मचारियों के हित और उनकी सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि OPS देने का उद्देश्य किसी भी प्रकार से राजनीतिक नहीं है, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं एक कर्मचारी परिवार से आते हैं और कर्मचारियों की जरूरतों व चुनौतियों को अच्छी तरह समझते हैं। इसी संवेदनशीलता के चलते राज्य सरकार ने सत्ता में आने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में OPS बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन कर्मचारियों को वर्तमान में OPS का लाभ मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा आगे भी मिलती रहेगी।
सुक्खू ने कहा कि OPS लागू होने के बाद अब तक राज्य पर किसी प्रकार का वित्तीय संकट नहीं आया है। सरकार के पास अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रबंधन की क्षमता है और वित्तीय संसाधनों का संतुलित उपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि नए भर्ती होने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी OPS का लाभ मिलेगा। इसके अलावा मल्टीपर्पज वर्कर, पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर जैसे कर्मचारी नियमित होने के बाद इस योजना के दायरे में शामिल किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेची : फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक किया नशा

बिलासपुर : पहले ठेके में शराब की चोरी की और फिर दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेच दिया। इस पैसे से फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक नशा किया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘घिन्न आ रही है…’ बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के मुनव्वर फारूकी

बंग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। गुरुवार को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को आग लगा दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुका नहीं पाऊंगा यह कर्ज, जान बचाने वाले ASI की तस्वीर शेयर कर भावुक हुए सुखबीर सिंह बादल

अमृतसर :   स्वर्ण मंदिर में जानलेवा हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। उन्होंने अपनी जान बचाने वाले दो पुलिस अधिकारियों को गले लगा लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 गौशालाओं में 2960 गौवंश को दिया सहाराः डीसी राघव शर्मा

जिला स्तरीय पशु अत्याचार निवारण समिति की बैठक की उपायुक्त राघव शर्मा ने की अध्यक्षता ऊना 3 मार्चः पशु क्रूरता निवारण समिति की एक बैठक का आयोजन आज ऊना में किया गया, जिसकी अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!