PM मोदी के प्रस्तावित दौरे पद बोले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हिमाचल को करे आपदा राज्य घोषित

by

एएम नाथ। शिमला : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के पास उनका संभावित दौरा आ चुका है। हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा कि दो सालों से हिमाचल में आपदा आ रही है। पहले भी आपदा आने में पीएम मोदी हिमाचल नहीं आए। अब यह अच्छी बात है कि अब वे हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाक़े का दौरा करने के लिए आ रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। ऐसे में उन्हें यहां आना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग उठायी है कि हिमाचल प्रदेश में आयी आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश अभी आपदा से जूझ रहा है। स्थिति सामान्य होने के बाद कांग्रेस आलाकमान से इस बात की जाएगी। इसके बाद अक्टूबर महीने में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण हो सकता है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हमेशा ही हिमाचल प्रदेश के लोगों की भावनाओं के अनुरूप काम करते थे। ऐसे में जब आपदा के बीच राज्य के लोगों की आंखों में आंसू हो, तो उनकी प्रतिमा का अनावरण करना उचित नहीं होगा।
हिमाचल प्रदेश की धार्मिक स्थलों पर धर्म से हटकर पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमें पर्यटन स्थलों पर धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ सीमित करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में निकाला जा रहा टनों कूड़ा परेशानी बन चुका है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में सरकार से बात करेंगे और कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर निर्णायक क़दम उठाए जाएंगे।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बारिश से अब कुछ राहत मिली है और सड़कों को खोलने का काम लगातार जारी है। वर्तमान में 1250 सड़कें बंद हैं और उन्हें जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी मौके पर तैनात हैं और सड़कें खोलने में जुटे हुए हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अवैध डंपिंग पर विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर उचित ड्रेनेज व्यवस्था न होने के कारण परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी न निभाने वाले कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पहाड़ों और पेड़ों का कटान कम से कम करने के निर्देश दिए गए हैं और अब फोरलेन हाईवे में ज्यादा से ज्यादा टनलिंग करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को बचाने के प्रयास जारी हैं और पहाड़ों पर बने धार्मिक स्थलों पर टनों कूड़ा फैंका जा रहा है, जो देवभूमि के लिए चिंता का विषय है। धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तरंगड़ी के सहारे साल नदी पार कर रहे ग्रामीण

एएम नाथ। चम्बा :  तरंगड़ी के सहारे साल नदी पार कर रहे चम्बा जिला की ग्राम पंचायत साहो के गांव कलेई-2 के वाशिंदे। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने साहो में कार्यक्रम के दौरान विधायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 आतंकी दिल्ली और पंजाब से गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दिया ऑपरेशन को अंजाम

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पाकिस्तान के गैंगस्टर और आईएसआई के एजेंट शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ : सहकारी दुकान दवाओं पर 15 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगी – शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी

एएम नाथ। घुमारवीं :  जय सहकार” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए दी व्यास एग्रीकल्चर मल्टीपरपज सहकारी समिति लिमिटेड, घुमारवीं द्वारा संचालित सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयों की सहकारी दुकान का शुभारंभ आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैक्लोडगंज, डल झील और नड्डी में बर्फबारी

एएम नाथ।  मैक्लोडगंज। धौलाधार की गोद में बसे धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ और शाहपुर का सल्ली और बोह दरीणी के ऊपरी क्षेत्र में वीरवार को जमकर बर्फबारी हुई। पर्यटन नगरी के नड्डी, मैक्लोडंगज और डल झील...
Translate »
error: Content is protected !!