Police Encounter : रामपुर बिल्डों के जंगल में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग : जवाबी करवाई में एक के पांव में गोली लगी, घायल सहित तीन ग्रिफ्तार

by

माहिलपुर में मनी चेंजर की दुकान और होशियारपुर में एक दुकान में लूट के मामले थे आरोपी वाछिंत
गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्डों के जंगल में मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के करने के बाद पुलिस  द्वारा की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस तीनों को मौके से काबू कर लिया और घायल को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। मौके पर एसएसपी संदीप मलिक, डीएसपी दलजीत सिंह खख ने भी मौके पर पहुँच कर जायजा लिया।
एसएसपी संदीप मालिक ने बताया कि माहिलपुर में मनी चैंजर की दुकान से तीन चार मोटरसाइकिल सवारों ने दूकानदार मुताबिक चार लाख की लूट की थी। जिसके बाद डीएसपी दलजीत सिंह खख की अगुआई में एसएचओ माहिलपुर मदन सिंह व गगनदीप सिंह सेखों की टीम ने आरोपियों को ट्रैक किया तो एक आरोपी को दिलाबर सिंह जोरा निवासी शहबाजपुर , थाना राहों, जिला एसबीएस नगर को पहले ग्रिफ्तार कर लिया था और आज गांव रामपुर बिल्डों के जंगल इलाके में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की आशंका थी। पुलिस एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का इशारा किया तो उन्हीनों पुलिस पर फायर कर दिए।  जिस पर पुलिस ने हवाई फायर कर चेतावनी दी लेकिन उन्हीनों फायरिंग फिर की तो एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी तो एक बुलेट प्रूफ जैकेट पहने कर्मचारी की जैकेट पर गोली लगी। लेकिन बचाब हो गया। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में ओंकार सिंह उर्फ़ गोरा  के पांव में गोली लगी। जिसे सिवल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। घायल के इलावा दो अन्य आरोपियों राम आसरा उर्फ़ शम्मी पुत्र बलवीर सिंह , अरमान उर्फ़ मंगा पुत्र जोगा सिंह निवासी निवासी शहबाजपुर , थाना राहों, जिला एसबीएस नगर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हीनों बताया कि अभी तक की पूछताछ के इलावा पता चला कि होशियारपुर सदर थाने के एरिया में भी इन बदमाशों ने एक दुकान से हथियारों की नोक पर करीब पंद्रह हजार की लूट की थी।  उन्हीनों बताया आरोपियों के पास से दो कंट्री मेड पिस्टल, एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दो चले कारतूसों के इलावा बिना नंबरी मोटरसाइकिल बरामद की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार का जनादेश प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व पर मुहर : जयराम ठाकुर

बिहार विजय के अवसर पर सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के झूठ को देश और बिहार ने नकारा बिहार ने सुशासन और बेहतर प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक गुणवत्ता लाना प्रदेश सरकार का संकल्प – संजय अवस्थी

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न  एएम नाथ। सोलन : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में शिक्षा व्यवस्था का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सदन में वादा करके मुकरी सरकार, थुनाग हॉर्टिकल्चर कॉलेज को बंद करने की साज़िश : जयराम ठाकुर

अब सरकार कहाँ खड़ी होकर बोले कि प्रदेश के लोग उन पर यकीन कर सकेंह मीरपुर में प्रदर्शन के दौरान हुई युवक की मृत्यु पर जताया शोक, प्रकट की संवेदना एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी की जाँच के दायरे में आए खनन कारोबारियों से संबंधों पर जवाब दें सुक्खू – लंबे समय से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री मौन क्यों : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला शिमला में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खनन से जुड़े कारोबारियों के यहां हुई छपेमारी में घपले की पुष्टि हुई...
Translate »
error: Content is protected !!