PU फायरिंग केस में बड़ा खुलासा : छात्र नेता पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ :  पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्र नेता जशनप्रीत सिंह जवादां पर फायरिंग केस में मुख्य शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। शूटर जसप्रीत सिंह उर्फ जस के तार बंबीहा गैंग से जुड़े हैं।

शूटर जसप्रीत सिंह उर्फ जस पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है और उसके तार बंबीहा गैंग से जुड़े हैं। शूटर की गिरफ्तारी के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाया था।

उसे अमलोह-पटरण रोड पर नाकाबंदी के दौरान दबोचा। गिरफ्तारी से बचने के लिए जसप्रीत ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि जवादां पर हमला बंबीहा गैंग के गैंगस्टर डोनी बल के इशारे पर किया गया था। जांच एजेंसियां अब इस साजिश के पीछे के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन शामिल था।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में सामने आए फायरिंग के मामलों के आरोपितों से भी पंजाब एजीटीएफ पूछताछ कर चुकी है। माना जा रहा है कि इन घटनाओं के तार आपस में जुड़े हो सकते हैं और एक ही गैंग के इशारे पर शहर में वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी इस कड़ी की आधिकारिक पुष्टि करने से बच रहे हैं।

पुलिस अब शूटर से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों, फंडिंग चैन और हथियारों की सप्लाई से जुड़े लिंक खंगाल रही है। यह भी जांच की जा रही है कि शूटर को स्थानीय स्तर पर किस तरह की मदद मिली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने काठगढ़ महादेव की पूजा-अर्चना के साथ किया ‘इंदौरा उत्सव’ का शुभारंभ

चिट्टे के खिलाफ जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, उत्सव का पहला दिन रहा पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर के नाम एएम नाथ।  इंदौरा, 18 दिसंबर। दो दिवसीय इंदौरा उत्सव का विधिवत शुभारंभ वीरवार को...
article-image
पंजाब

सीपीैआईएम ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए चार बिलों को मज़दूरों, किसानों और गरीब लोगों के खिलाफ बताते हुए बिलों की कॉपियां जलाई

गढ़शंकर।  गढ़शंकर सीपीैआईएम के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लेफ्ट पार्टियों केआहवान पर केंद्र सरकार द्वारा पास किए चार बिलों को मज़दूरों, किसानों और गरीब लोगों के खिलाफ बताते हुए बिलों की कॉपियां जलाई गईं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

52 क्रैशरों में से 40 क्रैशर क्रियाशील,75 लीज़ में से 46 लीज़ संचालित जिला ऊना में : डीसी राघव शर्मा

विस चुनावों के दृष्टिगत डीसी ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक ऊना, 30 सितंबर: आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आज यहां लघु सचिवालय में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में निर्वाचन के...
Translate »
error: Content is protected !!